देवघर। दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद रुपये लेकर छोड़ दिये जाने के आरोपित कड़वा मौलवी को झारखंड पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही पर पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में शायद कुछ बड़ा हाथ लगेगा। कड़वा को मारगोमुंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाने में पहले से डकैती का मामला दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था।
जानकारी हो कि कड़वा उस इलाके का एक ऐसा नाम है, जो पहले लूट, डकैती आदि घटना को अंजाम दिया करता था। उसने इसके लिए एक गिरोह बना रखा था, जिसमें मधुपुर, मारगोमुंडा के अलावा जामताड़ा के करमाटांड़ के बदमाशों को शामिल किया था। बाद में वह साइबर ठगी के धंधे में उतर गया। इसमें उसने अपना एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया। इस अवैध धंधे से उसने काफी रुपये कमाये। इस रुपये के बल पर उस खादी और खाकी दोनों का संरक्षण प्राप्त था। इस कारण वह अब तक पकड़ा नहीं जा सका था। इसी बीच रविवार को बात सामने आयी कि दिल्ली पुलिस की टीम ने उसे पहले से पकड़े गये एक साइबर ठगी के आरोपित की निशानदेही पर पकड़कर बाद में रुपये लेकर छोड़ दिया।
सूत्रों के मुताबिक ये डील चार लाख में तय हुआ था, लेकिन यहां भी कड़वा ने दिल्ली पुलिस टीम को ठग लिया और उन्हें एक काले रंग के प्लास्टिक के थैला में 2.50 लाख थमा कर चंपत हो गया। हालांकि, दिल्ली पुलिस टीम इन आरोपों से इंकार करती रही है। उन्होंने कहा कि ये महज अफवाह है। उन्होंने कड़वा को पकड़ने की बात से भी इंकार किया था। दिल्ली पुलिस टीम से मधुपुर एसडीपीओ और अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने काफी देर तक पूछताछ भी की थी। अब पुलिस कड़वा से इन अफवाहों की सच्चाई का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जानकारी हो कि इस बात के सामने आने के बाद एसपी सुभाष चंद्र जाट ने मारगोमुंडा पुलिस को हर हाल में कड़वा को पकड़ने का निर्देश दिया था। एसपी की सख्ती रंग लायी और बात सामने आने के 24 घंटे के अंदर वह पकड़ा गया। उससे पुलिस पूछताछ जारी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



