Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री ने सरकार के 3 साल पूरे होने पर गिनायी उपलब्धियां
    Breaking News

    मुख्यमंत्री ने सरकार के 3 साल पूरे होने पर गिनायी उपलब्धियां

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 28, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    •  मुख्यमंत्री ने कहा : वर्ष 2023 इंप्लीमेंट वर्ष होगा
    •  राज्य बनने के बाद जो व्यवस्था ध्वस्त हो गयी थी, उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आज सरकार के प्रति लोगों की उम्मीदें बढ़ी है। लोगों में उत्साह बढ़ा है। सरकार 3.25 करोड़ लोगों को ध्यान में रखकर कार्य योजना तैयार कर रही है। उनके हित में फैसला ले रही है। जो वर्ग वंचित और शोषित है, उस पर सरकार ज्यादा फोकस कर रही है। उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया जा रहा है। साथ ही राज्य अलग होने के बाद जिन व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया गया था, उसे ठीक करने का प्रयास भी महागठबंधन की सरकार कर रही है। अगले वर्ष यानी 2023 इंप्लीमेंट वर्ष होगा। मुख्यमंत्री बुधवार को अपने आवास पर सरकार के तीन साल पूरा होने के मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।

    आकंड़ो पर नहीं काम पर भरोसा करते:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अनवरत काम कर रही है। किसान, मजदूर, आदिवासी, अल्पसंख्यक और छात्र-छात्राओं के हित में कई बड़े निर्णय लिये गये हैं। सरकार ने अपना रास्ता बना लिया है। हमने एक लंबी लकीर खींची है। वह लकीर गाढ़ी है। हमें उसी रास्ते चलना है। हेमंत सोरेन ने कहा कि हम आंकड़ों पर भरोसा नहीं करते, काम पर भरोसा करते हैं।

    आपदा को अवसर में बदलने का प्रयास किया:
    पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार 29 दिसंबर को 3 साल पूरा कर रही है। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव की देखे गये। सरकार बनने के साथ ही करोना आ गया, उससे लड़े। कोरोना से राज्य में किस तरह से लड़ा गया, यह पूरा देश देखा। इसके बाद सूखा का सामना करना पड़ा। योजनाओं के संबंध में कुछ बोलने की जरूरत नहीं है। जनता सब देख रही है। हमने आपदा को अवसर में बदलने का प्रयास किया है।

    अगले 10 साल में राज्य अग्रणी होगा: मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पिछड़े राज्यों में शामिल है। बीते 20 साल तक इसके विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब सरकार लागातर विकास का काम कर रही है। हर वर्ग के लोगों पर ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जिसका प्रतिनिधित्व करता हूं, उसका जुबान नहीं है। या उसकी आवाज को बराबर कुचल दिया गया। भूखा, नंगा, किसान, मजदूर आदिवासी आदि अब इनके बीच ईमानदारी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तो झारखंड में विकास की गाड़ी स्टार्ट हो गयी है। यह तेजी से दौड़ दौड़ेगी। वह भी टॉप गेयर में। इस राज्य को दूसरे राज्य से बेहतर स्थिति में खड़ा करने की कोशिश होगी। अगले 10 साल में पिछड़े राज्य किस श्रेणी से झारखंड को निकाल-बाहर करेंगे। जारखंड देश के अग्रणी राज्यों में होगा।

    नियोजन नीति नीति पर रास्ता निकालने का काम करेंगे:
    मुख्यमंत्री मंत्री ने कहा कि नियोजन नीति को रद्द किया गया है। पानी जिस तरह अपना रास्ता निकाल लेती है, उसी तरह नियोजन नीति का भी रास्ता निकाला जायेगा। सरकारी नौकरियों में 75 फीसदी लोग बाहर के आ जाते हैं। इससे यहां के मूलवासियों का हक मारा जाता है। आरक्षण की श्रेणी में आने वाले जाति तो सुरक्षित हैं, लेकिन मूलवासी का कोटा मारा जा रहा है। नियोजिन नीति के जरिए इसे रोकने का प्रयास किया गया था। अब बिना नियोजन नीति के नियुक्तियों में कैसे बाहरी को रोका जाय, इस पर काम किया जा रहा है। बिहार के लोग महाराष्ट्र या झारखंड के लोग बाहर जाते हैं, तो पीटे जाते हैं। कुछ पद ऐसे हैं जो केवल मूलावासी के लिए होनी चाहिए।

    विपक्ष मुद्दा और नेता विहीन है:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन है। साथ ही नेता विहीन भी हो गया है। यही वजह है कि कई आयोग की नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। विपक्षी क्या करें, खुद समझ नहीं पा रहे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके कुशासन और उत्पात का मंजर राज्य के लोगों ने देखा है। अब समय आ गया है कि 20 साल के शासन और हमारे सरकार की 3 साल के शासन की तुलना या आकलन लोग करें। हम बातों में नहीं काम पर भरोसा करते हैं अभी और बहुत कुछ काम करना बाकी है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत की अंतरिक्ष में नई उड़ान, इन पांच देशों के क्लब में शामिल हुआ
    Next Article बंगाल सरकार ने हाईकोर्ट में कहा : बसों में अतिरिक्त किराया लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी

      November 21, 2026

      चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान

      November 21, 2026

      18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

      November 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version