Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»मुख्यमंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिया निर्देश
    रांची

    मुख्यमंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिया निर्देश

    adminBy adminJune 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -बजटीय प्रावधानों के अनुकूल योजनाओं में गति लाएं: हेमंत सोरेन
    -जोहार परियोजना पोर्टल को और बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव होंगे

    मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश:
    -योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता का लाइव वेरीफिकेशन होगा
    -योजनाओं में ऐसी कोई लापरवाही नहीं बरतें, जिससे गुड गवर्नेंस पर आंच आये
    -अधिकारी फील्ड विजिट कर योजनाओं के जमीनी हकीकत की लें जानकारी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि गुड गवर्नेंस के लिए जरूरी है कि योजनाएं तय समय पर पूरी हों। योजनाओं में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाये। विशेषकर बजट में विभिन्न विभागों के लिए जो बजटीय प्रावधान किये जाते हैं, उसके अनुरूप कार्यों में गति होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को पूरी जवाबदेही और गंभीरता से कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में विभागों के प्रधान सचिव और सचिव के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने जोहार परियोजना पोर्टल पर अपलोड योजनाओं की समीक्षा की। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज जोहार परियोजना पोर्टल की पहली समीक्षा हुई। इसमें कई बदलाव करने की जरूरत है। इस सिलसिले में आगे जो भी बैठक होगी, उसने मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे, ताकि इसकी हर स्तर पर विस्तृत समीक्षा की जा सके ।

    योजनाओं की प्रॉपर मॉनिटरिंग की जरूरत:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कई योजनाएं कई विभागों से जुड़ी होती हैं। ऐसे में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल हो, ताकि उसका क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सके। उन्होंने विभागीय सचिवों से कहा कि वे तमाम योजनाओं की प्रॉपर मॉनिटरिंग करें, ताकि उसमें अगर किसी प्रकार का व्यवधान या समस्या आये, तो उसका समाधान निकाला जा सके। इसका यह फायदा होगा कि योजनाएं समय पर पूरी हो सकेंगी।

    योजनाओं का लाइव वेरिफिकेशन होगा:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाएं धरातल पर उतर रही है या नहीं। योजनाओं की प्रगति किस स्तर पर है। गुणवत्ता के साथ कार्य हो रहे हैं या नहीं। इसका अब लाइव वेरिफिकेशन किया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी के सहयोग से इसकी व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत तमाम योजनाओं की साइट से उसकी प्रगति की जानकारी ली जाएगी। आप सभी अधिकारी इसके लिए अपनी तैयारी पूरी कर लें।

    योजनाओं की टाइमलाइन बनायें:
    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तमाम योजनाओं की टाइमलाइन तय करें। इसके तहत योजनाओं को लेकर डीपीआर तैयार करने, टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने, कार्य की शुरूआत और उसके पूर्ण होने का समय निर्धारित हो। अगर योजनाओं में विलंब होता है, तो किस स्तर पर कितना विलंब हुआ, इसकी भी रूपरेखा तय होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे अपनी कार्यशैली में बदलाव लायें और पूरी जवाबदेही के साथ अपने कार्यों को सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने विभागों के प्रधान सचिव और सचिव को कहा कि वे हर महीने अपना शेड्यूल तय करें। इसमें कम से कम 3 से 4 दिन फील्ड विजिट को शामिल करें, ताकि साइट पर उन्हें तमाम योजनाओं का जमीनी हकीकत मालूम हो। उसके मुताबिक आगे की रणनीति तय की जा सके।

    कार्यों में तय मानकों का पालन हो:
    हेमंत सोरेन ने कहा कि जलापूर्ति योजनाओं के लिए जो पाइप लाइन बिछायी जा रही है उसको लेकर कई शिकायतें मिल रही हैं। जहां पाइपों की क्वालिटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं उसे बिछाने में मानकों का पालन नहीं हो रहा है। इससे जलापूर्ति योजना कैसे सफल होंगी, इसे सहज समझा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पाइप लाइन बिछाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो। इसमें जो भी मानक तय किये गये हैं, उसका पूरा पालन किया जाना चाहिए।

    अपने विभागों की योजनाओं का आकलन करें:
    हेमंत सोरेन ने विभागीय सचिवों को कहा कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का आकलन करते हुए उसकी विस्तृत समीक्षा करें, ताकि उसका क्रियान्वयन सही तरीके से हो और तमाम चीजें सुचारू पूर्वक आगे बढ़ सकें। दरअसल कई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाती है। योजनाओं में विलंब से उसकी लागत भी बढ़ जाती है। इसलिए योजनाओं की लगातार निगरानी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की इतनी बड़ी व्यवस्था में योजनाओं के क्रियान्वयन में थोड़ी बहुत गलतियां तो होती ही रहती हैं। लेकिन, इसकी संख्या इतनी ज्यादा नहीं होनी चाहिए कि गुड गवर्नेंस पर असर पड़े। अधिकारियों को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर कहीं गलतियां हो रही है, उसका समाधान निकालने की दिशा में त्वरित पहल होनी चाहिए।

    जोहार परियोजना पोर्टल पर अपलोड योजनाएं
    जोहार परियोजना पोर्टल पर 1138 योजनाओं की जानकारी है। इसमें 931 योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है। जबकि, 207 योजनाओं को मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं 595 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इनमें से जलापूर्ति, कृषि ऋण माफी, फ्लाइओवर, सड़क निर्माण आदि योजनाओं की समीक्षा की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअधिकारी फील्ड विजिट कर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानें : मुख्यमंत्री
    Next Article उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस में यात्रा कर जानी लोगों की समस्याएं
    admin

      Related Posts

      बांग्लादेशी महिला को कब भेजेंगे वापस? झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

      November 20, 2026

      रांची के BAU कैंपस में बड़ी चोरी, 320 ग्राम सोना, 450 ग्राम चांदी और लाइसेंसी राइफल ले उड़े चोर

      November 20, 2026

      झारखंड के JMM विधायक निरल पूर्ति चुने गए उत्कृष्ट विधायक, 22 नवंबर को विधानसभा में मिलेगा सम्मान

      November 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता
      • गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बरगछिया में पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल
      • निशांत कुमार को पीछे धकेलने पर SSG की सफाई, माना- सुरक्षा प्रोटोकॉल के दौरान हुई मानवीय भूल
      • नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी
      • योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version