Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस की कुटिल चालों से हुआ देश का विभाजन : आदित्यनाथ
    देश

    कांग्रेस की कुटिल चालों से हुआ देश का विभाजन : आदित्यनाथ

    adminBy adminApril 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वर्णिम युग के रूप में भारत मोदी जी के नेतृत्व में ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर है। हम सभी ने बदलते हुए भारत को देखा है। बदलते भारत में सुरक्षा, सम्मान, विकास परियोजनाएं और गरीब कल्याण योजनाओं का कोई सानी ही नहीं है। गुरु नानक देव का जन्म जिस भूमि पर हुआ था, वह कभी अखंड भारत का हिस्सा था। कांग्रेस की कुटिल चालों से देश का विभाजन हुआ, लेकिन सिख भावना और भारत की आस्था का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण संभव हो पाया।

    मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को ड्रमंड इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा में पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद और बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार के लिए वोट की अपील की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्रि एवं भारतीय नव संवत्सर की शुभकामनाएं भी दीं।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत के हिंदू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों ने खुद को बलिदान कर दिया था। बाल दिवस किसी और दिन पर मनाया जाता था, लेकिन भारत के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले साहिबजादों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए प्रधानमंत्री ने 26 दिसंबर की तिथि को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का अवसर दिया। यह आयोजन आज हर जगह हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि पीलीभीत एक ओर कृषि के लिए जाना जाता है तो वहीं अपनी अद्भुत कला के लिए भी जाना जाता है। गन्ना किसान यहां की मिठास को देश-प्रदेश व दुनिया में पहुंचाने का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया कि किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान अब समय पर हो रहा है, अन्यथा पहले कई वर्ष लगते थे और गन्ना किसान देखता रह जाता था।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोई सोचता था कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो पाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में यह संभव हो पाया है। भाजपा प्रत्याशियों के लिए विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए मोदी जी आपके बीच में हैं। दस वर्ष में हमने बदलते भारत में देखा है। यह आपके एक वोट की कीमत ने किया है। आपका वोट गलत हाथों में जाता था तो भ्रष्टाचार में संलिप्त, सुरक्षा-नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली, आतंकियों को बिरयानी खिलाने वाली, देश में उपद्रव करवाने वाली और अन्नदाता किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली सरकारें आती थीं।

    भारत आज पिछलग्गू राष्ट्र नहीं, बल्कि ग्लोबल पावर बन रहा है-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 व 2019 में मतदाताओं ने वोट की कीमत को समझा और मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास किया तो आज हम बदलते हुए भारत को देख रहे हैं। भारत आज पिछलग्गू राष्ट्र नहीं, बल्कि ग्लोबल पावर बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आवाज-‘फिर एक बार-मोदी सरकार’, ‘अबकी बार-400 पार’ के संकल्प के साथ हम सब जुड़ें। सीएम ने आह्वान किया कि चुनाव के दिन पहले तीन घंटे के अंदर खुद भी मतदान करें, साथ ही मतदाताओं को ले जाकर अवश्य मतदान कराएं।

    इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, राज्य सरकार के मंत्री राकेश सचान, बलदेव सिंह औलख, संजय सिंह गंगवार, बरेली के सांसद संतोष गंगवार, पीलीभीत से प्रत्य़ाशी जितिन प्रसाद, बरेली से प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, पूर्व मंत्री सुरेश राणा आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव : चतरा सीट पर भाजपा के सामने अपना ही प्रदर्शन दोहराने की चुनौती
    Next Article लोकसभा चुनाव : जंगल महल की पुरुलिया सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
    admin

      Related Posts

      NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस

      September 1, 2026

      नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान

      September 1, 2026

      यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने

      August 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस
      • नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान
      • एलबी सिंह और आरती सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
      • बरियातू गोलीकांड का खुलासा: कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा ने दिया था वारदात को अंजाम
      • जमीन के म्यूटेशन रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप, एसीबी ने दर्ज की FIR; पूर्व सीओ श्वेता वर्मा की तलाश तेज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version