Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मोदी सरकार में पूरा हो रहा है 50 वर्ष पहले ललित नारायण मिश्र द्वारा देखा गया सपना
    देश

    मोदी सरकार में पूरा हो रहा है 50 वर्ष पहले ललित नारायण मिश्र द्वारा देखा गया सपना

    adminBy adminMarch 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। फरकिया के रास्ते पूर्वी और दक्षिणी बिहार को मिथिलांचल से जोड़ने का जो सपना 1970 के दशक में तत्कालीन रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र ने देखा था। वह सपना 50 वर्ष बाद अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में पूरा हो रहा है।
    ललित नारायण मिश्र के हसनपुर-सकरी रेलखंड के सपनों की अगली कड़ी में जल्द ही हसनपुर से बिथान तक रेल सेवा शुरू हो रही है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 2024 तक बिथान से कुशेश्वरस्थान और कुशेश्वरस्थान से हरनगर तक रेल लाइन बनकर तैयार हो जाएगा। जिससे सीमांचल, पूर्वांचल, कोशी, मगध और फरकिया के लोग ना केवल आसानी से मिथिला के देवघर कुशेश्वरस्थान जा सकेंगे। बेगूसराय जिला को भी इससे बड़ा फायदा होगा।
    उनके लिए माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर जाना भी आसान हो जाएगा। इस रेलखंड का निर्माण हो जाने से मिथिलांचल क्षेत्र के लोग आसानी से बेगूसराय में स्थित मिथिला के दक्षिणी प्रवेश द्वार पावन गंगा तट सिमरिया भी आ सकेंगे। इससे एक और उनके समय की बचत हो तो यातायात खर्च भी काफी कम हो जाएगी और 50 लाख से अधिक लोग इससे लाभान्वित होंगे।
    पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि 79 किलोमीटर लंबे सकरी-हसनपुर नई रेल लाइन परियोजना के तहत नवनिर्मित 11 किलोमीटर लंबे हसनपुर रोड-बिथान रेलखंड पर 28 मार्च को पूर्वी परिमंडल कोलकाता के संरक्षा आयुक्त (रेलवे) द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद विशेष ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि सकरी-हसनपुर नई रेल लाइन परियोजना के तहत अब तक पहले चरण में 36 किलोमीटर लंबे सकरी से बिरौल तक तथा दूसरे चरण में आठ किलोमीटर लंबे बिरौल से हरनगर तक निर्माण कार्य पूरा करते हुए उन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा चुका है। अब 11 किलोमीटर लंबे हसनपुर रोड से बिथान तक निर्माण कार्य पूरा करते हुए सीआरएस निरीक्षण किया जाएगा। शेष बचे भाग बिथान से कुशेश्वरस्थान तथा कुशेश्वरस्थान से हरनगर तक का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है तथा अगले वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। भारत के तात्कालीन रेल मंत्री और मिथिलांचल के दिग्गज राजनेता ललित नारायण मिश्रा ने हसनपुर-सकरी रेलखंड का सपना देखा था। जिसके बाद उनके प्रयास से 1973 में इस रेलखंड का सर्वेक्षण कराया। 1974 में उन्होंने हसनपुर से सकरी के लिए छोटी लाइन का शिलान्यास किया गया। लेकिन 1975 में उनकी हत्या के बाद इस रेल परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
    इसके बाद 1996 में जब रामविलास पासवान रेल मंत्री बने तो उन्होंने हसनपुर रोड स्टेशन पर आकर एक बार फिर हसनपुर-सकरी रेल लाइन परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने 1997 के रेल बजट में सकरी से हसनपुर रोड वाया कुशेश्वरस्थान रेलखंड को छोटी लाइन के बदले बड़ी रेल लाइन की स्वीकृति दी। इस परियोजना के लिए बजट में प्रावधान भी किया गया तो भू-अर्जन तथा निर्माण कार्य की शुरुआत हुई।
    2009 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने सकरी से बिरौल तक ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया। इसके बाद परियोजना की गति धीमी हुई लेकिन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनते ही आज में तेजी लाकर 2018 में बिरौल से हरिनगर तक काम पूरा किया गया। 2018 में ही तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिमोट से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया। अब हसनपुर से बिथान तक रेल सेवा शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही बिथान से कौराही, कौराही से कुशेश्वरस्थान और हरनगर से कुशेश्वरस्थान बीच रेल लाइन बिछाने का कार्य तेजी से हो रहा है। संभावना है कि 50 वर्ष पूर्व देखा गया यह सपना 2024 में पूरा हो जाएगा और हसनपुर से सकरी तक सीधी रेलवे सेवा शुरू हो जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनरेगा मजदूरी करने वाले श्रमिकों को अब 255 रुपए मिलेगा मेहनाताना
    Next Article देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,805 से ज्यादा नए मरीज, 4 की मौत
    admin

      Related Posts

      NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस

      September 1, 2026

      नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान

      September 1, 2026

      यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने

      August 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस
      • नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान
      • एलबी सिंह और आरती सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
      • बरियातू गोलीकांड का खुलासा: कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा ने दिया था वारदात को अंजाम
      • जमीन के म्यूटेशन रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप, एसीबी ने दर्ज की FIR; पूर्व सीओ श्वेता वर्मा की तलाश तेज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version