रांची। कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत मनातू रिंग रोड पर आईटीबीपी कैंप के पास रविवार को चलती कार में आग लग गई। गाड़ी धू-धू कर जल गई। हालांकि, समय रहते कार सवारों को बाहर निकाल लिया गया।
बताया जाता है कि कार में चालक सहित महिला और बच्चे सवार थे। गाड़ी में आग लगने के बाद सभी उसमें फंस गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे एसएसपी की क्यूआरटी टीम ने तत्परता दिखाई और कार का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। कार में शॉर्ट सर्किट होने के वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कार पूरी तरह से जल गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



