संदीप सिंह
करगली (बेरमो)। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा ने बेरमो अनुप सिंह के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने पेटरवार प्रखंड के मायापुर, चाटुगढ़ा, बूढ़ी सराय, करमाली टोला, ऊपर टोला, जोजोटांड़ तथा जरीडीह प्रखंड के गंगजोरी, भास्की आदि क्षेत्रों में मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी अनुप के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। यहां पूर्व मुख्यमंत्री श्री कोड़ा ने कहा कि जब से प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से आम आदमी की पहुंच प्रशासन से लेकर सरकार तक हो गयी है। यह आपके गांव घर की सरकार है। देश में कल कारखाने, स्कूल-कॉलेज, बिजली के प्रतिष्ठान सहित अन्य बड़ी चीजें कांग्रेस के शासन काल में शुरू हुई।
कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक उद्योग बेचने का काम कर रही है। अब निजी मालिकों के समक्ष बंधुआ मजदूर की तरह लोगों को कार्य करना होगा। सामाजिक जीवन बेहतर हो, इसके मद्देनजर निजी मालिकों से खदान से लेकर, बैंक और अन्य कई चीजों का कांग्रेस शासन में राष्ट्रीयकरण करने का कार्य हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री श्री कोड़ा और सांसद गीता ने अनुप सिंह को वोट देकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत करने की बात कही। सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा को परास्त करना आवश्यक है। पूरे देश में भाजपा का अंत जनता द्वारा करने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर परवेज अख्तर, शहजादा अनवर, गोपी मुर्मू, विजय मंडल, कमलेश कुमार, बाजुन मुर्मू, अजंता सामद, मंजू देवी आदि उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



