रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को वीर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह के 163वीं शहादत दिवस के मौके पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इन वीर सपूतों की शहादत अतुल्य है। यह हमसभी की जिम्मेवारी है कि हम उनके संघर्ष, आदर्श, समर्पण और बलिदान को व्यर्थ न जाने दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड महापुरुषों, वीरों और शहीदों का राज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक रहे अमर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभायी। अंग्रेजी शासन व्यवस्था के खिलाफ वर्ष 1857 के विद्रोह में इन वीर सपूतों ने अपनी बहादुरी और शौर्य का लोहा मनवाते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किये। ऐसे वीर सपूतों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इन वीर सपूतों के आदर्श, समर्पण और दिखाये रास्ते पर चलकर ही सशक्त समाज, राज्य और देश का निर्माण किया जा सकता है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



