Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नोट पर गांधी के साथ भगवान गणेश और लक्ष्मी का भी चित्र हो : केजरीवाल
    Breaking News

    नोट पर गांधी के साथ भगवान गणेश और लक्ष्मी का भी चित्र हो : केजरीवाल

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र सरकार से भारतीय मुद्रा (करेंसी नोट) पर महात्मा गांधी के साथ-साथ भगवान गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर भी लगाने की मांग की है। केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में अर्थव्यवस्था की बेहतर स्थिति और देश को विकसित बनाने के लिए ‘देवी-देवताओं के आशीर्वाद’ की जरूरत बताते हुए ऐसा कहा है। उन्होंने कहा कि नोट के एक तरफ गांधी की तस्वीर रहने दी जाए और दूसरी तरफ लक्ष्मी-गणेश की फोटो हो। वह इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भी लिखने जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि दिवाली की रात पूजा करते समय उनके मन में यह विचार आया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कई लोगों से बातचीत हुई है और इस पर किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए। डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कोशिशें तब कामयाब होती हैं जब देवी-देवताओं का आशीर्वाद साथ हो। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम सब चाहते हैं कि भारत अमीर देश बने और हर भारतवाशी अमीर परिवार बने। इसके लिए बहुत सारे कदम उठाने की जरूरत है। हमें बड़ी संख्या में स्कूल खोलने हैं, अस्पताल बनाने हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। लेकिन कोशिश तभी कामयाब होगी जब हमारे ऊपर देवी देवताओं का आशीर्वाद होता है। कई बार देखते हैं कि कोशिश का परिणाम नहीं आ रहा है तब लगता है कि देवी देवताओं का आशीर्वाद हो तो नतीजे आने लगते हैं।”

    आगे केजरीवाल ने कहा, “परसों दिवाली थी, हम सब ने गणेश और लक्ष्मी की पूजा की। हमने सुख शांति की प्रार्थना की। हम यह भी देखते हैं कि जितने व्यापारी हैं, सब लोग अपने यहां जरूर लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति लगाकर रखते हैं। रोज सुबह काम शुरू करने से पहले उनकी पूजा करते हैं। आज मेरी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से अपील है कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ गांधी जी की तस्वीर है वह ऐसे ही रहनी चाहिए दूसरी तरफ गणेश जी की और लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाई जाए।”

    केजरीवाल ने आगे कहा कि अब जितने नए नोट छापे जाए उन पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर हो। उन्होंने इंडोनेशिया का भी उदाहरण देते हुए कहा, “हम यह नहीं कह रहे हैं कि सारे नोट बदले जाए, लेकिन जितने नए नोट छपते हैं, उन पर यह शुरुआत की जा सकती है। धीरे-धीरे सर्कुलेशन में नए नोट आ जाएगा। इंडोनेशिया मुस्लिम देश है। वहां 85 फीसदी मुस्लिम हैं, 2 फीसदी से कम हिंदू हैं। फिर भी उन्होंने अपने नोट पर गणेश की तस्वीर छापी है। यह बहुत अहम कदम है, जो केंद्र सरकार को उठाना चाहिए। वह 130 करोड़ लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री से अपील करते है कि भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व छठ
    Next Article प्रधानमंत्री शुक्रवार को राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर को करेंगे संबोधित
    azad sipahi

      Related Posts

      रूपी सोरेन के संस्कार भोज में उमड़ा जनसैलाब, आम से लेकर खास तक नेमरा पहुंचे

      October 18, 2026

      सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक

      October 17, 2026

      नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व

      October 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रूपी सोरेन के संस्कार भोज में उमड़ा जनसैलाब, आम से लेकर खास तक नेमरा पहुंचे
      • कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; कई घायल, बारिश के बीच मची अफरा-तफरी
      • सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक
      • नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व
      • चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version