Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री ने देश को दी अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाइवे की सौगात, कहा- राजस्थान ने मारी डबल सेंचुरी
    Breaking News

    प्रधानमंत्री ने देश को दी अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाइवे की सौगात, कहा- राजस्थान ने मारी डबल सेंचुरी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के अमृतसर से गुजरात के जामनगर के बीच 13 घण्टे की समय की बचत करने वाले अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाइवे की देश को सौगात दी है। बीकानेर के समीप नौरंगदेसर से गुजर रहे एक्सप्रेस हाइवे पर प्रधानमंत्री ने शनिवार को 24,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करते हुए यह बात कही।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेस हाइवे के मामले में राजस्थान ने डबल सेंचुरी मारी है। इससे पहले राजस्थान में ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की दौसा में सौगात मिल चुकी है। आज अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाइवे की सौगात मिली। यह कॉरिडोर राजस्थान को हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि विकास के तेज रफ्तार से बढ़ने की ताकत राजस्थान में है। इसलिए हम यहां रिकॉर्ड निवेश कर रहे हैं। यहां औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए हम यहां कनेक्टिविटी को सुगम बना रहे हैं।

    इससे जहां बीकानेर से अमृतसर और जोधपुर की दूरी कम हो जाएगी वहीं जोधपुर से जालोर की दूरी भी कम हो जाएगी। यह एक्सप्रेस-वे पूरे पश्चिमी भारत को औद्योगिक ताकत देगा। हमने राजस्थान में रेलवे के विकास को भी अपनी प्राथमिकता में रखा है। कनेक्टिविटी और अच्छी होगी तो बीकानेर के कुटीर उद्योग अपने माल को देश के कोने-कोने तक पहुंचा पाएंगे। हमने सीमांत गांवों को देश का पहला गांव घोषित किया, इसलिए इन क्षेत्रों में विकास हो रहा है।

    राज्य में रेलवे को प्राथमिकता
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साल 2014 से पहले राजस्थान को रेलवे के विकास के लिए औसतन 1000 करोड़ रुपये मिलते थे। हमने राजस्थान को रेलवे में भी प्राथमिकता देने का काम किया है। अब हम हर साल राजस्थान को औसतन 10 हजार करोड़ रुपये रेलवे के विकास के लिए दे रहे हैं।

    मोदी के भाषण में सालासर बालाजी और करणी माता का भी जिक्र
    प्रधानमंत्री ने सालासर बालाजी और करणी माता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सालासर बालाजी और करणी माता ने राजस्थान को हमेशा नंबर-1 पर रखा है। ऐसे में केंद्र सरकार भी राजस्थान को विकास में नंबर-1 रखने के लिए पूरा बल लगा रही है।

    राजस्थान के लिए हाइवे ग्रोथ इंजन साबित होगा : नितिन गडकरी
    इस मौके पर मौजूद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राजस्थान के लिए यह हाइवे ग्रोथ इंजन साबित होगा। रोजगार आएंगे, गरीबी दूर होगी। गडकरी ने कहा कि हमें इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में काफी कठिनाई आई। आज भी इस कार्यक्रम को पूरा करने में कठिनाई हैं। आंधी में हमारा पंडाल भी उड़ गया था।

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मोदी की तुलना महाराजा गंगासिंह से की
    महाराजा गंगा सिंह से प्रधानमंत्री मोदी की तुलना करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि जिस तरह से महाराजा गंगा सिंह बीकानेर के लिए गंग नहर लेकर आए। वो बीकानेर के लिए लाइफ लाइन साबित हुई। उसी तरह से प्रधानमंत्री मोदी की ओर से बीकानेर को दिया गया अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे बीकानेर के लिए लाइफ लाइन साबित होगा।

    ये भी रहे मौजूद
    इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़, श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल, राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, भजनलाल जाटव, भंवर सिंह भाटी, चूरु सांसद राहुल कस्वां सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअजय बंगा अगले हफ्ते आएंगे भारत, जी-20 की बैठक में लेंगे हिस्सा
    Next Article रांची में प्रदेश भाजपा कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा
    azad sipahi

      Related Posts

      टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर अनूप जलोटा का बड़ा बयान, बोले- सलमान खान बिश्नोई समाज से मांगें माफी

      October 20, 2026

      कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; कई घायल, बारिश के बीच मची अफरा-तफरी

      October 17, 2026

      चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत

      October 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी के संत मिखाइल स्कूल में फादर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
      • विदेशी फंडिंग से देश में गृहयुद्ध और अर्थव्यवस्था को तबाह करने की साजिश, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का बड़ा खुलासा
      • जमशेदपुर में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, नम आंखों से बोलीं महिलाएं- अगले बरस फिर आना
      • रांची में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो दिन में पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
      • पलामू पुलिस ने शहीद जवानों को किया नमन, परिजनों से मिलकर जानी समस्याएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version