रांची टू वाराणसी 12 मार्च से दौड़ेगी ट्रेन
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं। यह वाराणसी तक चलेगी। प्रधानमंत्री 12 मार्च को इसका आनलाइन उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने दी। डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने बताया कि रांची-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस में आठ चेयरकार कोच होंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा झारखंड, बिहार और ओड़िशा के रेलयात्रियों को मिलेगा।
ट्रेन की टाइमिंग
ट्रेन रांची से सुबह 5.50 बजे खुलेगी और दोपहर 12.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी से दोपहर 1.30 बजे खुलेगी और रात 7.50 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से बनारस का सफर साढ़े छह घंटे में तय होगा।
ट्रेन का किराया
रांची-वाराणसी तक का किराया 1390 से 2600 रुपये के बीच होगा। पहले इसे मुरी-बोकारो के रास्ते चलाने की योजना थी।
झारखंड को तीसरी वंदेभारत ट्रेन
इस ट्रेन के चलने से रांची स्टेशन से खुलने वाली वंदेभारत की संख्या तीन हो जायेगी। फिलहाल एक ट्रेन रांची से पटना और दूसरी रांची से हावड़ा के बीच चल रही है। रांची-वाराणसी वंदेभारत से खासकर उन यात्रियों को लाभ होगा, जो काशी जाकर भगवान शिव के दर्शन करना चाहते हैं। इसके अलावा अयोध्या जानेवाले भी काशी से अयोध्या आसानी से जा सकेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



