Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»प्रदेश भाजपा के लिए बदलाव भरा रहा वर्ष 2023
    Jharkhand Top News

    प्रदेश भाजपा के लिए बदलाव भरा रहा वर्ष 2023

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । साल 2023 की विदाई और साल 2024 के आगमन में महज एक दिन शेष है। ऐसे में हर किसी की तरह राजनीतिक दलों के नेता भी यह हिसाब लगाने में जुटे हैं कि मौजूदा साल उनके लिए कैसा रहा और उन्हें 2024 से क्या उम्मीदें हैं। प्रदेश भाजपा के लिए साल 2023 बदलाव भरा रहा। सांगठनिक स्तर पर पार्टी में कई फेरबदल हुए। सबसे बड़ा बदलाव बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष का कमान सौंपा गया। साथ ही रांची मेयर आशा लकड़ा को कई राज्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलती रही।

    विधायक जेपी पटेल विधायक दल के नेता के बजाय विधानसभा में पार्टी के उप मुख्य सचेतक बने। विधायक अमर कुमार बाउरी विधायक दल के नेता बनने में सफल हुए। पार्टी विधायक दल के नेता बनने के बाद अमर कुमार बाउरी नेता प्रतिपक्ष के रूप में मनोनीत हुए। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का राजनीतिक कद बढ़ा। उन्हें जनजातीय कार्य मंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल में कृषि विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है।

    इसके अलावा पिछले दिनों मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा झारखंड के दो नेताओं को मुख्यमंत्री चयन के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय जनजातीय मामलों के साथ-साथ कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे अर्जुन मुंडा को छत्तीसगढ़ में पार्टी विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। रांची की मेयर आशा लकड़ा को मध्य प्रदेश में सह पर्यवेक्षक के रूप में पार्टी ने नियुक्त किया गया।

    दीपक प्रकाश के स्थान पर चार जुलाई को प्रदेश भाजपा की बागडोर बाबूलाल मरांडी के हाथों में सौंपा गयी।बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उनके समर्थकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। बाबूलाल की टीम में शामिल होने के लिए पुराने भाजपा कार्यकर्ता से लेकर झारखंड विकास मोर्चा से भाजपा में आने वाले पार्टी नेता और कार्यकर्ता मशक्कत करने लगे।

    इन सबके बीच बाबूलाल मरांडी ने राज्य के सभी जिलों में संकल्प यात्रा के जरिए वर्तमान हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया। ऐसे में समय दर समय बीतता चला गया और पार्टी के नेता कार्यकर्ता पिछले छह महीने से प्रदेश कार्यसमिति के गठन की प्रतीक्षा करते रहे। इन सबके बीच पार्टी एक ओर जहां मिशन 2024 को लेकर तैयारी में जुटी रही, वहीं दूसरी ओर हेमंत सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक में आंदोलन करती रही।

    साल 2023 में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का झारखंड दौरा हुआ। झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर का प्रधानमंत्री का दो दिवसीय झारखंड दौरा कई मायनों में अहम रहा। रांची में रात्रि विश्राम के बाद खूंटी स्थित बिरसा मुंडा की जन्मस्थली का दौरा कर प्रधानमंत्री ने झारखंड सहित देशवासियों को करोड़ों रुपये की योजनाओं का सौगात दी। प्रधानमंत्री के इस दौरा ने राज्य में भाजपा को एक नई ऊर्जा देने का काम किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई केंद्रीय नेताओं का दौरा होता रहा। जाहिर तौर पर इन नेताओं के दौरे से ना केवल संगठन के अंदर नयी ऊर्जा का संचार हुआ, बल्कि कार्यक्रम के जरिए पार्टी जनता के बीच अपनी सक्रियता बनाने में सफल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने सातवीं बार तलब किया, इससे पहले छह बार नहीं पहुंचे
    Next Article तमिलनाडु में तीर्थयात्रियों के तीन वाहनों पर चढ़ा ट्रक, पांच की मौत, 19 घायल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तेज, पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का किया निरीक्षण

      November 19, 2026

      वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि, अभयारण्यों में रहने वालों की सुविधाओं का भी रखें ध्यान: हेमंत सोरेन

      November 19, 2026

      बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सख्ती, 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में बाइक राइडिंग का लुत्फ उठाते दिखे एमएस धोनी, सामने आया ‘कैप्टन कूल’ का नया अंदाज
      • झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तेज, पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का किया निरीक्षण
      • वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि, अभयारण्यों में रहने वालों की सुविधाओं का भी रखें ध्यान: हेमंत सोरेन
      • CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version