Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»विधानसभा निर्वाचन 2024 में 2 लाख से भी अधिक पोस्टल बैलेट से मतदान होने की संभावना
    Jharkhand Top News

    विधानसभा निर्वाचन 2024 में 2 लाख से भी अधिक पोस्टल बैलेट से मतदान होने की संभावना

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विधानसभा निर्वाचन 2024 में 2 लाख से अधिक पोस्टल बैलेट से मतदान होने की संभावना है। राज्य में अभी सभी जिलों में पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए जिलों में सुविधा केंद्रों का निर्माण किया गया है। साथ ही पोस्टल बैलेट से मतदान करने के अर्हता रखने वाले मतदाताओं तक इससे संबंधित फॉर्म ससमय पहुंचाएं जा रहे है। पोस्टल बैलेट से प्राप्त आवेदनों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रांची स्थित एक्सचेंज सेंटर में जिलों द्वारा आदान प्रदान किया जा रहा है। सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि पोस्टल बैलेट से संबंधित सभी कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन करते  हुए ससमय सम्पन्न कराया जाए।

    चार कैटेगरी के मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल
    विधानसभा निर्वाचन 2024 में कुल चार कैटेगरी के मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमें अबसेंटी वोटर की श्रेणी में आने वाले वैसे 85 वर्ष से अधिक उम्र एवं दिव्यांग मतदाता जो होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे उनके लिए कुल 5,716 फॉर्म 12D के माध्यम से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 3,738 पोस्टल बैलेट निर्गत करते हुए, अबतक 2922 मतदाताओं को होम वोटिंग करा ली गई है, शेष फॉर्म प्रक्रियाधीन है।

    वहीं अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के अबतक कुल 8,812 फॉर्म 12D प्राप्त हुए हैं जिसमें 2,888 पोस्टल बैलेट निर्गत करने के उपरांत अब तक 460 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है शेष प्रक्रियाधीन है। चुनाव कार्य में ड्यूटी कर रहे कर्मियों को कुल 2,02,271 फॉर्म 12 प्राप्त हुए जिनमें से 1,13,588 पोस्टल बैलेट निर्गत किए गए हैं, 52,186 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है एवं शेष प्रक्रियाधीन हैं। वहीं सर्विस वोटर के रूप में कुल 44,015 मतदाता चिन्हित है जिनका वोटिंग हेतु इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट ट्रांसमिट कर दिया गया है। इस प्रकार अब तक पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु कुल 2,60,814 आवेदन प्राप्त हो चुके है एवं पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी है।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के।रवि कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए होम वोटिंग एवं अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु 10 नवम्बर अंतिम तिथि निर्धारित है एवं मतदान कार्य में लगे मतदाताओं के लिए 11 नवंबर एवं बचे हुए निर्वाचन कार्य से जुड़े मतदाताओं के लिए 12 नवंबर को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। वहीं दूसरे चरण के लिए होम वोटिंग हेतु 17 नवंबर, अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के लिए 16 नवंबर एवं मतदान कार्य में लगे मतदाताओं के लिए 18 नवम्बर एवं बचे हुए निर्वाचन कार्य से जुड़े मतदाताओं के लिए 19 नवंबर तक कि अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

    बता दें कि विधानसभा निर्वाचन 2004 में पोस्टल बैलेट से मतदान का आंकड़ा क्रमशः 274, वर्ष 2009 में 2,262, वर्ष 2014 में 21,675, वर्ष 2019 में 45,918 एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 1,81,603 था। श्री कुमार ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2024 में 2 लाख से भी अधिक पोस्टल बैलेट से मतदान होने की संभावना है जो विगत में हुए मतदान से अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत निवाचन आयोग के सिद्धांत “कोई भी मतदाता छुटे नहीं” को पूरा करने के उद्देश्य से कार्य किये जा रहे हैं। पोस्टल बैलेट से मतदान कि अर्हता रखने वाले सभी मतदाताओं के लिए इसकी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके कारण ही इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउदीयमान भास्कर को अर्घ्य अर्पण करने के साथ छठ पर्व संपन्न
    Next Article ट्रैफिक सिग्नल को कमाई का जरिया बना रहा है परिवहन विभाग
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर राहुल सिंह और राहुल दुबे पर शिकंजा, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

      November 2, 2026

      देवघर दौरे पर CJI सूर्यकांत, बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद विधिक सेवा शिविर में होंगे शामिल

      November 2, 2026

      रामगढ़ की स्टील फैक्ट्री में सिलसिलेवार धमाके, इलाके में मची दहशत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

      November 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर राहुल सिंह और राहुल दुबे पर शिकंजा, रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ हुआ शक्तिशाली, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका
      • देवघर दौरे पर CJI सूर्यकांत, बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद विधिक सेवा शिविर में होंगे शामिल
      • रामगढ़ की स्टील फैक्ट्री में सिलसिलेवार धमाके, इलाके में मची दहशत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
      • आस्था की आड़ में अंधविश्वास! दो बेटों वाली महिलाओं के नाम पर गांव-गांव भीख मांगने की प्रथा, समाज की चुप्पी पर सवाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version