रांची। रांची की रातू थाना पुलिस ने हथियार के बल पर महिला से लूटपाट करने के मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो फर्जी नंबर लिखा बाइक, नंबर प्लेट बजाने में प्रयोग किया गया औजार, महिला का लूटा हुआ आधार कार्ड, टैब और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में शमशेर आलम अरविंद गोप और आकाश बैठा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह रातू के कमड़े स्थित बंधन बैंक में फिल्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। वह आमटांड स्थित लीला देवी के घर से लोन का पैसा कलेक्शन कर के 38 हजार 40 रुपये बैंक में जमा करने जा रही थी। इसी दौरान संडे मार्केट से पहले बाइक सवार अपराधियों ने हथियार दिखाकर बैग लूट कर फरार हो गए।
एसपी ने बताया कि रातू थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिद्दी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर शमशेर आलम को गिरफ्तार किया। इसकी निशानदेही पर योजना में शामिल और रेकी करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूर्व से 10 मामले दर्ज हैं।
एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में थाना प्रभारी सपन कुमार महथा, हसनैन अंसारी, अभिषेक कुमार सिंह, अंजन कुमार, पिन्टु कुमार, उज्जवल कुमार सिंह, लालबाबू राय सहित सशस्त्र बल शामिल थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



