Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»तीन बार से लगातार विधायक ढुल्लू महतो को केन्द्र की राजनीति करने का मौका
    राजनीति

    तीन बार से लगातार विधायक ढुल्लू महतो को केन्द्र की राजनीति करने का मौका

    adminBy adminMarch 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     रांची। तमाम कयासों के बीच आखिरकार बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को भाजपा ने धनबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। ढुल्लू महतो को कोयलांचल के लोग टाइगर ढुल्लू के नाम से भी जानते हैं। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने मजदूर से विधायक तक का सफर तय किया है। इस दौरान वो लगातार जनता के दिलों में छाए रहे। आमलोगों के बीच उनकी प्रसिद्धि बढ़ती रही। इसी का नतीजा है कि भाजपा ने उन्हें धनबाद जैसी प्रतिष्ठित सीट से उम्मीदवार बनाया है।

     

    ढुल्लू महतो के राजनीति में कदम रखने का विषय काफी दिलचस्प है। क्योंकि, यह राजनीति उन्हें विरासत में नहीं मिली है। मजदूरों के अधिकार की लड़ाई के बदौलत आज वह इस मुकाम पर खड़े हैं। ढुल्लू महतो का जन्म 12 मई, 1975 को हुआ। बाघमारा का चिटाही उनका पैतृक गांव है। उनके पिता का नाम पूना महतो और माता का नाम रुकवा महताइन है। ढुल्लू महतो 12वीं पास हैं। उनके पिता महेशपुर कोलियरी में मजदूर के रूप में कार्यरत थे। उनकी शादी बोकारो जिले की रहने वाली सावित्री देवी से हुई। भाइयों में ढुल्लू महतो सबसे छोटे हैं।

     

    ढुल्लू महतो की प्रारंभिक शिक्षा उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुंडू से हुई। कतरास डीएवी इंटर कोलज से इंटर की पढ़ाई पूरी की। आर्थिक कठिनाई के कारण उन्हें पढ़ाई बीच में ही ड्रॉप करनी पड़ी। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह सेल जोगीडीह कोलियरी में काम करने लगे। उन दिनों मजदूरों को काफी प्रताड़ित किया जा रहा था। मजदूरों की प्रताड़ना उनसे बर्दाश्त नहीं हुई। इसके बाद ढुल्लू महतो मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने लगे। देखते ही देखते मजदूरों के दिलों में वह राज करने लगे। मजदूरों की लड़ाई में उन्हें इज्जत और शोहरत मिलना शुरू हो गया। वह लगातार आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करने लगे।

     

    साल 1999 में वरिष्ठ नेता समरेश सिंह से उनकी मुलाकात हुई। समरेश सिंह, ढुल्लू महतो के कार्यों से बेहद प्रभावित थे। समरेश सिंह ने ही साल 2000 में ढुल्लू महतो को टाइगर की उपाधि दी थी। इसके बाद उन्होंने टाइगर फोर्स नामक संस्था का गठन किया। इस संगठन की गूंज कोयलांचल ही नहीं पूरे राज्य में गूंजने लगी। साल 2009 में उन दिनों झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने ढुल्लू महतो को अपनी पार्टी से बाघमारा विधानसभा का टिकट दिया। 56026 मतों से उन्होंने जीत हासिल की। निकटतम प्रतिद्वंदी जलेश्वर महतो को महज 36606 मतों से ही संतुष्ट करना पड़ा। इस तरह वह बाघमारा विधानसभा से पहली बार जीत हासिल की।

     

    साल 2014 में भाजपा ने ढुल्लू महतो पर अपना विश्वास जताया। बाघमारा विधानसभा से भाजपा ने टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाया। ढुल्लू महतो भी भाजपा की उम्मीदों पर खरे उतरे। इस बार पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 86603 मत विधानसभा चुनाव में हासिल कर बाघमारा में कमल खिलाने का काम किया। फिर से निकटतम प्रतिद्वंदी जलेश्वर महतो को हार का सामना करना पड़ा। साल 2019 में फिर से भाजपा ने ढुल्लू महतो को बाघमारा विधानसभा से टिकट दिया। इस बार भी उन्होंने जीत हासिल की। हालांकि, इस बार मुकाबला कांटे का रहा। उन्हें 824 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल हुई।

     

    ढुल्लू महतो का जीवन काफी संघर्षमय रहा। इस दौरान उनके ऊपर कई आरोप भी लगे, जिसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा लेकिन वह बेहद दृढ़ता और निष्ठा के साथ खड़े रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगरज के साथ हुई बूंदा-बांदी से मौसम बना सुहाना
    Next Article केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए जारी किए चुनाव चिह्न
    admin

      Related Posts

      ढुल्लू महतो और जयराम महतो में फिर बढ़ी तकरार, विनोद बिहारी महतो की विचारधारा पर छिड़ी बहस

      October 9, 2026

      8 अक्टूबर को रांची आएंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्र प्रायोजित योजनाओं की करेंगे समीक्षा

      October 6, 2026

      5 अक्टूबर को भाजपा की अहम बैठक, गजेंद्र पटेल और पवन साय होंगे शामिल

      October 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ढुल्लू महतो और जयराम महतो में फिर बढ़ी तकरार, विनोद बिहारी महतो की विचारधारा पर छिड़ी बहस
      • झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर 10 अक्टूबर को मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 तक चलेगा विशेष अभियान
      • राहुल-पूजा दोहरे हत्याकांड में पिता-भाई समेत छह दोषियों को उम्रकैद
      • दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षण संस्थानों के पास बढ़ेगी गश्त, कैब ड्राइवरों का होगा सख्त वेरिफिकेशन
      • 200 साल का रहस्य सुलझा: रोहतासगढ़ किले के संस्कृत शिलालेख ने खोला 1607 का राज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version