Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आज विधायक इरफान अंसारी और साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से पूछताछ करेगी इडी
    Top Story

    आज विधायक इरफान अंसारी और साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से पूछताछ करेगी इडी

    7 को विधायक राजेश कच्छप और 8 को नमन विक्सल कोंगाड़ी से भी होगी पूछताछ
    adminBy adminFebruary 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। कैश कांड में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी से आज पूछताछ करेगी। इडी ने विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को दोबारा समन जारी कर 6, 7 और 8 फरवरी को बुलाया है। तीनों विधायकों को इडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा गया है। इससे पहले भी इडी ने इन तीनों कांग्रेस विधायकों को समन जारी किया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो सके थे। इन्होंने इडी से दो हफ्ते का समय मांगा था। कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप को 7 फरवरी और कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी को 8 फरवरी को इडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है। बताते चलें कि कोलकाता पुलिस ने तीनों विधायकों को 49 लाख रुपये के साथ 31 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया था। कोलकाता कोर्ट ने तीनों विधायकों को जमानत पर रिहा करने के बाद कोलकाता निगम क्षेत्र में ही रहने की शर्त लगा दी थी। इस वजह से तीनों विधायक जमानत मिलने के बाद भी तीन महीने तक कोलकाता में ही रहे थे। इसके बाद अदालत ने उन्हें झारखंड जाने की अनुमति दी थी। पहली बार कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को 13 जनवरी को समन जारी कर इडी ऑफिस में पेश हाने को कहा गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हो सके थे और उन्होंने दो हफ्ते का समय मांगा था। विधायक राजेश कच्छप को 16 जनवरी को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन वह भी पेश नहीं हुए थे। उन्होंने भी समय की मांग की थी। वहीं विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी को 17 जनवरी को इडी ऑफिस में पेश होना था। इसके लिए उन्हें समन जारी किया गया था। वह इडी आॅफिस में पेश नहीं हुए और समय की मांग की थी। इस कारण इडी की ओर से उन्हें दोबारा समन जारी किया गया है।
    वहीं इडी साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव से आज दोबारा पूछताछ करेगी। इससे पहले डीसी रामनिवास यादव इडी के समन पर बीते 23 जनवरी को रांची स्थित इडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे थे। उसके बाद इडी ने उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान इडी ने उन्हें 6 फरवरी को पेश होने को कहा था। बता दें कि संथाल परगना में 1000 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान सवालों का जवाब देने के लिए डीसी ने रामनिवास यादव ने दस दिनों का वक्त देने की बात कही थी। इस दौरान इडी ने डीसी को उनके अधिकारों का हवाला देते हुए पूछा कि अवैध खनन रोकने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित जिले के डीसी और एसपी की होती है, इसके बावजूद उनके जिले में खूब अवैध खनन और परिवहन किया गया। इडी ने पूछा कि उन्होंने अवैध खनन रोकने के लिए क्या कदम उठाये। ऐसी क्या परिस्थिति रही कि अवैध खनन को रोकने में वह विफल रहे। इडी ने उनसे पूछा था कि साहिबगंज में गंगा नदी पर स्टोन चिप्स लदे ट्रकों वाली मालवाहक जहाज हादसे का शिकार हो गयी थी। इस पर डीसी ने जो रिपोर्ट तैयार की थी, उनकी रिपोर्ट पंकज मिश्रा तक कैसे पहुंची। इस पर भी डीसी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। इडी ने पंकज मिश्रा को अवैध खनन में सहयोग करने, रिम्स में इलाजरत रहते हुए पंकज मिश्रा के निर्देश पर काम करने सहित कई सबूत डीसी को दिखाये और सवाल किये थे। उसका डीसी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की जनता भाजपा से मुक्ति चाहती है : सुप्रियो भट्टाचार्य
    Next Article उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
    admin

      Related Posts

      निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी

      November 16, 2026

      रांची में डॉक्टरों के प्रचार पर प्रशासन का शिकंजा: होर्डिंग-पोस्टर में खुद की फोटो लगाने वाले चिकित्सकों पर होगी सख्त कार्रवाई

      November 16, 2026

      जमशेदपुर के रोहित सिंह की निवारक हिरासत को हाईकोर्ट ने ठहराया वैध, रिहाई की याचिका खारिज

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version