रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज (गुरुवार) लालबाग मैदान में कांग्रेस ने भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया है। जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ शामिल होंगी। बस्तर आ रही प्रियंका गांधी को राज्य सरकार नक्सलवाद को पछाड़कर बस्तर में हो रहे विकास का प्रेजेंटेशन दिखाएगी। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरकार के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बीते चार साल में बस्तर के विकास को तस्वीरों और माडल के माध्यम से दिखाया गया है। सुकमा, बीजापुर व दंतेवाड़ा जिलों में डेढ़ दशक तक नक्सल भय से बंद रहे लगभग 250 स्कूल अब खुल चुके हैं। इसे माडल और पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



