-कुल आधा दर्जन स्टेशनों पर होगा ठहराव
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। भारत की गौरवशाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की पटना-रांची सेवा जल्दी शुरू होगी। इस ट्रेन का ट्रायल रन सोमवार 12 जून को होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जानकारी के अनुसार ट्रायल रन में यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6:55 बजे खुलेगी और दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी। पटना से रांची के बीच छह स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। ये स्टेशन हैं, जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग और मेसरा।
रेलवे द्वारा दी गयी जानकारी में कहा गया है कि सुबह 6.55 बजे पटना जंक्शन से खुलने के बाद यह ट्रेन 8.20 बजे गया पहुंचेगी। ट्रायल रन के दौरान केवल गया और बरकाकाना जंक्शन पर ही ठहराव का समय निर्धारित किया गया है। गया में इसका 10 मिनट का ठहराव होगा। यह ट्रेन दोपहर 11.30 बजे बरकाकाना और डेढ़ बजे रांची पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर रांची से खुलेगी और रात आठ बजकर 25 मिनट पर पटना पहुंचेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रायल रन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

