साउथ अफ्रीका : यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी (105*) और गेंदबाजों के दम पर भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को लगभग एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हरा दिया। दिव्यांश सक्सेना ने भी नाबाद 59 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम लगातार तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड के फाइनल में पहुंची है। भारतीय गेंदबाजों ने पहले पाकिस्तान को 172 रनों पर समेट दिया। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना की नाबाद साझेदारी ने भारतीय टीम को आसानी से जीत दिला दी। भारत ने सिर्फ 35.2 ओवर में ही 176 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



