जमशेदपुर। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को जमशेदपुर के सेंट्रल जेल में भाजपा नेता अभय सिंह से मुलाकात की। इस बीच उनके बेहद करीबी नेता साथ में थे, लेकिन अंदर जाने की किसी को अनुमति नहीं थी। अर्जुन मुंडा सेंट्रल जेल में जाकर अभय सिंह से मिलने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। अर्जुन मुंडा सेंट्रल जेल में करीब 20 मिनट तक रहे और अभय सिंह से घटना की सारी कहानी उनकी जुबानी सुनी। इस बीच अभय सिंह ने पूरी कहानी बतायी और कहा कि कदमा की घटना के दिन वह उस तरफ नहीं गये थे। सोची-समझी साजिश के तहत उन्हें फंसाने का काम किया गया है। अर्जुन मुंडा ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जायेगी। अर्जुन मुंडा के साथ भाजपा नेता आदित्यपुर के शैलेंद्र सिंह और जिला परिषद पूर्वी सिंहभूम की चेयरमैन बारी मुर्मू भी मौजूद थीं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

