नयी दिल्ली। कोरोना के बीच अनलॉक-5 की गाइडलाइंस बुधवार को जारी कर दी गयी। त्योहारों के सीजन को देखते हुए सरकार ने अनलॉक-5 में छूट बढ़ा दी है। केंद्र ने 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की मंजूरी दे दी है। खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए स्वीमिंग पूल भी खोले जा सकेंगे। एंटरटेनमेंट पार्क को खोलने की मंजूरी भी सरकार ने दी है। स्कूल्स, कोचिंग सेंटर और मंदिरों को चरणबद्ध तरीके से खोलने को लेकर राज्य सरकारें 15 अक्टूबर के बाद फैसला ले सकती हैं।
मल्टीप्लेक्स, थिएटर और सिनेमा को कुल क्षमता के 50% सीटिंग कैपेसिटी के साथ खोला जायेगा। स्कूल और कोचिंग संस्थानों को खोलने के लिए राज्य सरकारों को 15 अक्टूबर के बाद फैसला लेने की इजाजत होगी। लेकिन, इसके लिए परिवार की मंजूरी जरूरी होगी। खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए स्वीमिंग फूल खोलने की मंजूरी दी गयी है और इसके लिए युवा और खेल मंत्रालय एसओपी जारी करेगी। एंटरटेनमेंट और इसी तरह के पार्क भी खोले जायेंगे और इसके लिए अलग से एसओपी जारी की जायेगी। पांच अक्टूबर से होटल, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट और बार 50% सीटिंग कैपेसिटी के साथ खोले जा सकेंगे। लोकल ट्रेन में डब्बावालों को क्यूआर कोड के साथ जाने की इजाजत दी जायेगी। कर्नाटक में 15 अक्टूबर तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। राज्य सरकार इस संबंध में जल्द ही फैसला लेगी। महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।
अनलॉक 5.0 पर केंद्र के निर्देश के बाद फैसला : हेमंत सोरेन
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनलॉक 5.0 की अवधि पर कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश और निर्णय का इंतजार है। केंद्र के निर्णय आने के बाद राज्य सरकार इस पर निर्णय लेगी। वहीं दुगार्पूजा की बाबत कहा कि गुरुवार को इस पर निर्णय ले लिया जायेगा। सीएम ने राज्य की दो सीटों पर होनेवाले उपचुनाव और बिहार चुनाव पर कहा कि बातें चल रही हैं, निर्णय आने पर सूचना दे दी जायेगी। वहीं यूपी के हाथरस की घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहली घटना नहीं है। कहीं भी किसी भी राज्य में ऐसी घटना घटती है, तो वह दु:खदाई है। हम, आप और सभी लोगों को इस पर विचार करना चाहिए कि ऐसी घटना को कैसे रोका जाये।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



