Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»संसदीय चुनाव में हार का स्वाद चखने वाले उपेंद्र यादव उपचुनाव के जरिए संसद जाने की तैयारी में
    दुनिया

    संसदीय चुनाव में हार का स्वाद चखने वाले उपेंद्र यादव उपचुनाव के जरिए संसद जाने की तैयारी में

    adminBy adminApril 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – संसदीय सीट पर 23 अप्रैल को हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन दर्ज कराया

    काठमांडू। पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं जनता समाजवादी के अध्यक्ष उपेंद्र यादव पिछले साल 20 नवंबर को हुए संसदीय चुनाव में हारने के बाद अब उपचुनाव के जरिए सांसद बनने की तैयारी में हैं। उन्होंने बारा 2 संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दर्ज कराया है।

    पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेंद्र यादव को 2007 और 2008 में हुए मधेश आंदोलन का नेता माना जाता है। उसके बाद हुए सभी चार संसदीय चुनावों में उन्होंने जीत हासिल की। पिछले साल 20 नवंबर को हुए संसदीय चुनाव में वह सप्तरी 2 सीट से जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत से हार गए। इस बीच बारा 2 सीट से अपनी ही पार्टी जनता समाजवादी से संसदीय चुनाव जीतने वाले राम सहाय प्रसाद यादव उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हो गए। राम सहाय के उपराष्ट्रपति बनने के बाद से खाली हुई सीट के लिए 23 अप्रैल को उप चुनाव होना है।

    पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेंद्र यादव ने उपचुनाव के जरिए सांसद बनने की रणनीति बनाई है। आज सोमवार को उपेंद्र यादव ने बारा पहुंचकर निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन दर्ज कराया। सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख पार्टी नेपाली कांग्रेस और पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाली सीपीएन (एमसी) ने उपेंद्र को समर्थन देने का फैसला किया है। सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल, सीके राउत के नेतृत्व वाली जनमत पार्टी और महंत ठाकुर के नेतृत्व वाली लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी ने उपेंद्र यादव के खिलाफ प्रचार किया।

    आम जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रभु साह ने उपेंद्र यादव पर मधेश विरोधी होने का आरोप लगाया है। सीके राउत की पार्टी जनमत ने माओवादी पार्टी छोड़ने वाले शिवचंद्र कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे यह भी पता चलता है कि मधेश प्रांत के बारा 2 में मधेश केंद्रित नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला होगा। मधेश के एक और प्रभावशाली नेता राजेंद्र महतो ने बारा 2 से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। हालांकि, मधेश के प्रभावशाली नेताओं सीके राउत और प्रभु शाह के उपेंद्र के खिलाफ सक्रिय होने के बाद चुनौती बढ़ गई है।

    बारा 2 में रवि लामिछाने की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) से पूर्व डीआईजी रमेश खरेल उम्मीदवार बने हैं। पूर्व मंत्री पुरुषोत्तम पौडेल केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन (यूएमएल) से उम्मीदवार बने हैं। बारा 2 के संसदीय चुनाव में प्रभावशाली नेताओं के उम्मीदवार बनने के बाद नेपाल का उपचुनाव दिलचस्प हो गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article4 अप्रैल को मुख्यमंत्री करेंगे राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक
    Next Article रामगढ़ चेंबर पर विनय अग्रवाल का कब्जा, धराशाई हुई विमल बुधिया की टीम
    admin

      Related Posts

      पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार

      November 16, 2026

      इजराइल की संसद में बड़ा उलटफेर, अरब नेता अहमद तिबी बने ‘नेसेट’ के डिप्टी स्पीकर, नेतन्याहू के लिए बड़ा झटका

      November 16, 2026

      भारतीयों के खिलाफ बढ़ रही नफरत, गजाला हाशमी ने अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स के समर्थन की अपील की

      November 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      • पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि
      • महंगाई की मार से बिगड़ रहा रसोई का बजट, चावल-दाल से लेकर सब्जी और तेल तक महंगे; आम आदमी की बढ़ी परेशानी
      • बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सख्ती, 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, तीन महीने से वेतन बकाया; मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version