लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को जातीय जनगणना को लेकर समाजवादी पार्टी ने सदन में हंगामा किया। हंगामे के दौरान सपा के विधायक वेल में पहुंच गये । उनके साथ सपा के वरिष्ठ विधायक शिवपाल सिंह यादव भी बेल में धरने पर बैठ गये। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि भारी मन से सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ रहा है। पहले सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित किया गया फिर बाद में स्थगन का समय फिर बढ़ाया गया। विधानसभा की कार्यवाही जब शुरू हुई तो प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक जगदीश नारायण राय ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार की कार्य योजना से जुड़ा सवाल किया। इसका पर्यावरण मंत्री डा. अरूण सक्सेना ने जवाब दिया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



