आसिफ रजा
मांडर। रांची के मांडर-डालटनगंज एनएच-75 फोरलेन पर बने अस्थायी टोल प्लाजा शुरू किये जाने का गुरुवार को जम कर विरोध हुआ। इसके विरोध में घंटों हंगामा होता रहा। राज्य के मंत्री बादल पत्रलेख और विधायक बंधु तिर्की भी ग्रामीणों संग सड़क पर उतरे और वसूली का विरोध किया। बता दें कि बादल पलामू प्रमंडल के दौरे पर जा रहे थे, उसी वक्त विरोध हो रहा था।
बताया गया कि गुरुवार को यहां वाहनों से वसूली शुरू की गयी। इसकी जानकारी मिलते ही नाराज ग्रामीण टोल प्लाजा पर जुट गये। सुबह नौ बजे के आसपास टोल प्लाजा पर बवाल शुरू हो गया। सूचना मिलने पर विधायक बंधु तिर्की पहुंच गये और मांडर के ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद टोल प्लाजा बंद कर दिया गया। इसके बाद सीओ शंकर कुमार विद्यार्थी के साथ ग्रामीणों एवं टोल प्लाजा के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसमें विधायक बंधु तिर्की भी मौजूद रहेंगे।
बिना तैयारी वसूली से लगा जाम
मांडर प्रखंड के एनएच-75 रांची-डालटनगंज मार्ग पर स्थित मुड़मा गांव के निकट बने टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली बुधवार से शुरू हो गयी। बगैर सूचना वसूली शुरू होने से फोरलेन पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। विभाग ने इसके लिए उचित तैयारी भी नहीं कर रखी थी। रांची से पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला जाने वाले यात्री परेशान हुए। जाम में मरीजों को ले जा रही एक एबुंलेंस भी फंसी रही। बता दें कि मांडर के मुड़मा गांव के निकट बना टोल टैक्स बिना मानक के ही चालू कर दिया गया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



