Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सुरक्षा, रोजगार की साझा शक्ति से यूपी की अर्थव्यवस्था को मिली नई गति : प्रधानमंत्री
    देश

    सुरक्षा, रोजगार की साझा शक्ति से यूपी की अर्थव्यवस्था को मिली नई गति : प्रधानमंत्री

    adminBy adminFebruary 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रधानमंत्री मोदी ने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया
    -नए इंटरप्रेन्योर के लिए स्टार्टअप ईको सिस्टम बनाने में उप्र निभा रहा लीडर की भूमिका : मोदी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सुरक्षा और रोजगार की साझा शक्ति से यूपी की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। मुद्रा योजना के माध्यम से यूपी के लाखों लोगों के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। यूपी में लाखो रजिस्टर्ड एमएसएमई हैं जो भारत में लघु उद्योगों का सबसे बड़ा बेस है। नए इंटरप्रेन्योर के लिए स्टार्ट अप ईको सिस्टम बनाने में उत्तर प्रदेश लीडर की भूमिका निभा रहा है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 9,055 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अयोजित यह कार्यक्रम 9 हजार से ज्यादा परिवारों के लिए नई सौगात लेकर आया है। साथ यूपी में सुरक्षा की भावना को और ज्यादा मजबूत कर रहा है। नई भर्तियों से उत्तर प्रदेश पुलिस बल सशक्त होने के साथ ही और बेहतर होगा। आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं उन्हें नई शुरुआत और नई जिम्मेदारियों की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

    मोदी ने कहा कि 2017 के बाद से यूपी पुलिस में डेढ़ लाख से ज्यादा भर्तियां हुई हैं। यानी भाजपा के शासन में रोजगार और सुरक्षा में बढ़ोतरी हुई है। एक समय था जब यूपी की पहचान माफिया और ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से होती थी। आज यूपी की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था और तेज गति से हो रहे विकास के लिए हो रही है। भाजपा सरकार ने लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है। हम सब जानते हैं कि जहां भी कानून व्यवस्था मजबूत होती है वहां रोजगार की संभावनाएं अनेक गुना बढ़ जाती है। जहां भी बिजनेस के लिए सुरक्षित माहौल बनता है वहां इन्वेटमेंट बढ़ने लगता है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से भारत के नागरिकों के लिए सबसे बड़ा श्रद्धा का केंद्र है। अनेक तीर्थ क्षेत्र हैं। किसी भी परंपरा को मानने वाले लोगों के लिए उत्तर प्रदेश में सब कुछ है। जब कानून व्यवस्था के मजबूत होने की खबर देश के कोने कोने में फैलती है तो यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो जाती है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास को प्राथमिकता दे रही है उससे हर सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। एक से बढ़कर एक आधुनिक एक्सप्रेस वे, नए एयरपोर्ट, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, डिफेंस कॉरिडोर, नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंगयूनिट, आधुनिक होते वेट वेज और यूपी का आधुनिक होता इन्फ्रास्ट्रक्चर अनेक नए रोजगार ला रहा है। यूपी सरकार ने जिस तरह पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दिया है, उससे रोजगार की संख्या में बढ़ी है। लोग क्रिसमस के समय गोवा जाते हैं लेकिन इस बार जो आंकड़े आए हैं उसमें गोवा से ज्यादा लोग काशी में आए हैं।

    उन्होंने कहा कि इन दिनों रोजगार मेला मेरे लिए विशेष कार्यक्रम बन गया है। पिछले कई महीनों से हर सप्ताह भाजपा शासित किसी न किसी राज्य में रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। हजारों नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मेरा सौभाग है मुझे उसका साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है। ये प्रतिभाशाली युवा सरकार सिस्टम में नए विचार लेकर आ रहे हैं। एफिशिएंसी बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार पुलिस बल की ट्रेनिंग में कई बदलाव कर तेजी से सुधारने का कार्य कर रही है। स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को साइबर क्राइम, फॉरेंसिक साइंस और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आप लोगों के लिए सेवा शक्ति दोनों का प्रतिबिंब हो सकते हैं।

    कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबहुराष्ट्रीय ‘कोबरा योद्धा अभ्यास’ में भाग लेने लंदन रवाना हुए 145 वायु योद्धा
    Next Article गुजरात के राजकोट के समीप 4.3 तीव्रता का भूकंप
    admin

      Related Posts

      NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस

      September 1, 2026

      नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान

      September 1, 2026

      यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने

      August 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस
      • नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान
      • एलबी सिंह और आरती सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
      • बरियातू गोलीकांड का खुलासा: कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा ने दिया था वारदात को अंजाम
      • जमीन के म्यूटेशन रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप, एसीबी ने दर्ज की FIR; पूर्व सीओ श्वेता वर्मा की तलाश तेज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version