Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वाजपेयी की निकली अंतिम यात्रा, पैदल चल रहे हैं पीएम मोदी और अमित शाह
    Breaking News

    वाजपेयी की निकली अंतिम यात्रा, पैदल चल रहे हैं पीएम मोदी और अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 17, 2018No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • वाजपेयी की अंतिम यात्रा में लग रहे हैं नारे ‘अटल अमर रहे’

    नयी दिल्ली। भाजपा मुख्यालय से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा रवाना हो चुकी है. पार्थिव शरीर राष्ट्रीय स्मृति स्थल लेकर जाया जा रहा है. भाजपा के शीर्ष नेता अंतिम यात्रा में मौजूद हैं. पीएम मोदी के साथ सभी पैदल ही यात्रा में चल रहे हैं. भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामगेयाल वांगचुक ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके साथ पीएम नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं. इधर, राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर आम लोगों का प्रवेश शुरू हो चुका है.
    सपा नेता मुलायम सिंह यादव पहुंचे भाजपा मुख्‍यालय, वाजपेयी को दी श्रद्धां‍जलि : अंतिम दर्शन के लिए रोकी गयी इंट्री, पूरी अंतिम यात्रा में मौजूद रहेंगे पीएम मोदी। श्रीलंका के कार्यकारी विदेश मंत्री लक्ष्मण किरीला दिल्ली पहुंचे. थोड़ी देर में वह पूर्व पीएम अटल बिहारी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की. सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि यह अटल जी की विशेषता थी कि उन्होंने कभी राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों के कारण मानवता को नुकसान नहीं पहुंचाया. आज देश में इस तरह के सिद्धांतों की जरूरत है.
    -भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति थे जिनके लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है और यह भारत के लिए एक बड़ा नुकसान है। मैं उनके जैसे बेहतरीन आदमी को अपना सम्मान देना चाहता था. बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली ने कहा कि हम वाजपेयी को बांग्लादेश की स्वतंत्रता में उनके योगदान और बांग्लादेश के लोगों के मजबूत समर्थन के लिए याद करते हैं. उन्हें बंगाली संगीत बहुत पसंद था. जब वह विदेश मंत्री बने तो मुझे दिल्ली में राजनयिक के रूप में सेवा करने का मौका मिला.
    -मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की. भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की. भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा कि मैंने 2006 में एक बार अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात की थी. वह एक बहुत अच्छे वक्ता थे. भारतीय राजनीति में उनकी अनुपस्थिति को किसी और के द्वारा भरा नहीं जा सकता है, वह हर किसी के लिए एक रोल मॉडल रहे हैं और अपनी कविता, भाषण और व्याख्यान के माध्यम से कई लोगों को प्रेरित भी किया है.
    भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पूर्व पीएम व अपने मित्र अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत पहुंच चुके हैं. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने और उनके अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय के बाहर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी है. नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली श्रद्धांजलि देने के लिए भारत पहुंच चुके हैं. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणनवीस, छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये.
    -पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अंत्येष्टि में दुनियाभर के राजनेता और अधिकारी शामिल होंगे. भूटान के राजा जिग्मे नामग्याल वांग्चुक अंतिम संस्कार में भाग लेने दिल्ली पहुंच गए हैं. वे थोड़ी देर में पूर्व पीएम अटल बिहारी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. पाकिस्तान की तरफ से कानून मंत्री अली जाफर भी अंत्येष्टि में शामिल होंगे। नेपाल के विदेश मंत्री पीके ग्यावल, श्रीलंका के कार्यकारी विदेश मंत्री लक्ष्मण, बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल हसन मोहम्मद अली पूर्व पीएम वाजपेयी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे.

    बोले जम्मू-कश्‍मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्लाह– वह (अटल बिहारी वाजपेयी) चाहते थे कि भारत हर किसी का हो. वह पाकिस्तान के साथ दोस्ती भी करना चाहते थे. दुर्भाग्य से वह उसे नहीं देख सके. मुझे उम्मीद है कि वर्तमान सरकार और पाकिस्तान की इमरान खान सरकार उनका यह सपना पूरा करेगी, जो उनके लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, महासचिव राम माधव, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व पीएम अटल बिहारी को श्रद्धांजलि अर्पित की. पूर्व पीएम अटल बिहारी का पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय में रखा गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की. एक-एक करके सभी नेता दे रहे हैं श्रद्धांजलि.
    -भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामगेयाल वांगचुक, नेपाल के विदेश मामलों के मंत्री पीके ग्यावाल, श्रीलंका के कार्यकारी विदेशी मंत्री लक्ष्मण किरीला, बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली और पाकिस्तान के कानून मंत्री अली जफर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज दिल्ली पहुचेंगे. पूर्व पीएम वाजपेयी का पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय पहुंच चुका है. पीएम मोदी, अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता यहां मौजूद हैं. दिल्ली हाईकोर्ट और दिल्ली के सभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट शुक्रवार दोपहर एक बजे तक ही काम करेंगे. सक्षम प्राधिकारी ने फैसला किया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्मृति स्थल में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आधे दिन की छुट्टी होगी.
    -सड़क के दोनों किनारों पर अटल बिहारी के अंतिम दर्शन करने के लिए लोग खड़े नजर आ रहे हैं. देश के दूर-दराज इलाकों से यहां लोग पहुंचे हैं. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से लाइन में लोग लगे हैं. नेताओं का आना-जाना भी जारी. थोड़ी देर में भाजपा मुख्‍यालय पहुंचेगा पार्थिव शरीर. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर भाजपा दफ्तर लाया जा रहा है. सेना की विशेष गाड़ी से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय ले जाया जा रहा है. यहां दोपहर 1 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. उसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी. तीनों सेनाओं की एक संयुक्त टुकड़ी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के पार्थिव शरीर के साथ-साथ भाजपा मुख्यालय की ओर चल रही है. भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह भाजपा मुख्‍यालय में मौजूद हैं. भाजपा मुख्‍यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
    -कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी वाजपेयी को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. राष्ट्रीय सुरक्षा कलाकार अजीत डोभाल ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की. नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इधर , पूर्व बीजेपी नेता स्व. प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन ने अपने पिता के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि मैं जानती हूं अब आप दोनों साथ में हैं. अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर पहुंच रहे हैं. नयी दिल्ली के लुटियंस जोन में कृष्णा मेनन मार्ग पर स्थित बंगला नंबर 6-ए के आसपास सुरक्षा का भारी बंदोबस्त है. पुलिस और यातायात पुलिस के साथ-साथ वहां अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की भी तैनाती की गयी है. सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास के दरवाजे सुबह करीब साढ़े सात बजे खोले गये. बाद में वाजपेयी का पार्थिव शरीर भारतीय जनता पार्टी के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नव-निर्मित मुख्यालय पर ले जाया जाएगा. ‘राष्ट्रीय स्मृति’ स्थल के लिए उनकी अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे शुरू होगी.
    -दिल्ली डीसीपी मधुर वर्मा ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने वाजपेयी के अंतिम संस्कार जुलूस के लिए विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की है. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो लोग श्रद्धांजलि देने आते हैं, उनको ज्यादा असुविधा का सामना न करना पड़े और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की. गीतकार जावेद अख्‍तर और शबाना आजमी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जावेद अख्तर ने कहा कि बहुत कम होता है जब एक राजनेता को पार्टी लाइन से बाहर इतना सम्मान मिलता है. अलग विचार धारा के लोग भी उनसे प्यार करते हैं क्योंकि वह सबसे प्यार करते थे.अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा कि अमेरिका के लोग और मैं इस दुख की घड़ी में भारत के लोगों के साथ हैं. आज हमारे विचार और प्रार्थना भारत के लोगों के साथ हैं. आज दोनों देश पूर्व पीएम वाजपेयी के दूरगामी दृष्टिकोण का लाभ उठा रहे हैं. वाजपेयी दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई पर ले गये थे.

    -पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के कई मार्ग शुक्रवार को यानी आज बंद रहेंगे. वाजपेयी का अंतिम संस्कार शाम चार बजे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया जाएगा. सुबह आठ बजे से कृष्ण मेनन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, मान सिंह रोड, भगवान दास रोड, शाहजहां रोड एवं सिकंदरा रोड आम लोगों के यातायात के लिए बंद रहेंगे. यातायात पुलिस ने कहा कि डीडीयू मार्ग, आईपी मार्ग, बीएसजी मार्ग (तिलक ब्रिज से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट) भी बंद रहेंगे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान के पीएम नवाज ने अटलजी से कहा था : आप तो पाकिस्तान में भी चुनाव जीत सकते हैं
    Next Article वाजपेयी के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, दी श्रद्धाजंलि
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कथित जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

      October 30, 2026

      वासेपुर के फहीम खान की अवमानना याचिका पर सरकार ने मांगा 8 सप्ताह का समय, हाईकोर्ट ने दी मोहलत

      October 30, 2026

      झारखंड में 3 नवंबर तक छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश के आसार; बालूमाथ में 111.5 मिमी वर्षा

      October 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान
      • रांची में कथित जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार
      • वासेपुर के फहीम खान की अवमानना याचिका पर सरकार ने मांगा 8 सप्ताह का समय, हाईकोर्ट ने दी मोहलत
      • भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, अलीपुरद्वार में 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
      • बांग्लादेश के माताबाड़ी पोर्ट से जुड़ेगा भारत का पूर्वोत्तर? जापान की BIG-B योजना में भारत को शामिल करने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version