Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची, गिरिडीह, धनबाद व जमशेदपुर में वोटिंग आज
    Jharkhand Top News

    रांची, गिरिडीह, धनबाद व जमशेदपुर में वोटिंग आज

    adminBy adminMay 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पोलिंग पार्टियों ने संभाली बूथों की कमान
    रांची। राज्य की चार लोकसभा सीटों गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर के लिए शनिवार को मतदान होगा। चारों सीटों पर 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन सीटों पर 82,16,506 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। बूथों की संख्या 8963 है। इनमें 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें 2.44 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं। मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों ने संबंधित बूथों की कमान भी संभाल ली है।

    रांची में 21.88 लाख मतदाता चुनेंगे सांसद
    रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21,97,331 मतदाता हैं। इनमें 11,12,524 पुरुष और 10,84,738 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2377 बूथ हैं। इनमें 949 शहरी क्षेत्र में और 1428 ग्रामीण इलाके में हैं। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा ने यहां मौजूदा सांसद संजय सेठ पर विश्वास जताया है, तो कांग्रेस ने युवा चेहरे यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाया है।

    जमशेदपुर में मोहंती-विद्युत की प्रतिष्ठा दांव पर
    जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 18,69,278 मतदाता हैं। इनमें 9,37,412 पुरुष और 9,31,733 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1887 बूथ हैं। इनमें 688 शहरी क्षेत्र में और 1199 ग्रामीण इलाके में हैं। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भाजपा के मौजूदा सांसद विद्युत वरण महतो और इंडी एलायंस से झामुमो के समीर मोहंती चुनाव लड़ रहे हैं। जमशेदपुर सीट पर 2014 से भाजपा के विद्युत वरण महतो जीत रहे हैं।

    धनबाद में ढुल्लू और अनुपमा के बीच फाइट
    धनबाद लोकसभा सीट झारखंड में छठे चरण में सबसे अधिक मतदाताओं वाला क्षेत्र है। यहां कुल 22,85,237 मतदाता हैं। इनमें 11,96,501 पुरुष और 10,88,656 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2539 बूथ हैं। इनमें 1316 शहरी क्षेत्र में और 1223 ग्रामीण इलाके में हैं। धनबाद लोकसभा सीट पर कुल 25 प्रत्याशी हैं। वर्ष 2009 से लगातार इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा ने तीन बार के सांसद पीएन सिंह का टिकट काटकर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को मैदान में उतारा है। इनका मुकाबला इंडी गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह से है। अनुपमा सिंह एक राजनीतिक परिवार से आती हैं। वह पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह की बहू और बेरमो विधायक जयमंगल सिंह की पत्नी हैं। कांग्रेस के ददई दुबे ने आखिरी बार वर्ष 2004 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

    गिरिडीह में मथुरा-चंद्रप्रकाश आमने-सामने
    गिरिडीह लोकसभा सीट पर 16 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 18,64,652 मतदाता करेंगे। इनमें 9,60,489 पुरुष और 9,04,163 महिला मतदाता हैं। गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2160 बूथ हैं। इनमें 408 शहरी क्षेत्र में और 1762 ग्रामीण इलाके में हैं। गिरिडीह लोकसभा सीट पर एनडीए और इंडी के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। एनडीए गठबंधन के आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी मैदान में हैं और उनके सामने इंडी के झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो हैं। यह सीट 2014 से एनडीए के कब्जे में है। झामुमो के टेकलाल महतो ने आखिरी बार 2009 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

    मतदान की तैयारी पूरी: रवि कुमार
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि छठे चरण के मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी बूथ व्यवस्थित किये जा चुके हैं। पोलिंग पार्टियां भी पहुंच गयी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफर्स्ट टाइमर वोटर भी किसी बहकावे में नहीं आयें: सुप्रियो
    Next Article मनोज तिवारी ने किया मतदान, मतदाताओं से वोट डालने की अपील की
    admin

      Related Posts

      रांची के डोरंडा में शुरू हुआ ‘कलाकृति हाट’, लोक कलाकारों को मिलेगा अपनी कला दिखाने का मंच

      October 29, 2026

      SIR: छह राज्यों में मिले 1600 संदिग्ध विदेशी नागरिक, झारखंड में तीन अफगानी भी शामिल

      October 29, 2026

      झारखंड में 10वीं-12वीं की प्री-टेस्ट परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम

      October 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के डोरंडा में शुरू हुआ ‘कलाकृति हाट’, लोक कलाकारों को मिलेगा अपनी कला दिखाने का मंच
      • आजम खान और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, दो पैन कार्ड मामले में मिली जमानत
      • SIR: छह राज्यों में मिले 1600 संदिग्ध विदेशी नागरिक, झारखंड में तीन अफगानी भी शामिल
      • झारखंड में 10वीं-12वीं की प्री-टेस्ट परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम
      • बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर आरोप, बोले- देश में अराजकता और खून-खराबे की स्थिति पैदा करना चाहती है पार्टी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version