Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»गाजा पट्टी में छिड़ा युद्ध और आक्रामक हुआ, हमास ने इजराइली शहरों पर दागे रॉकेट
    दुनिया

    गाजा पट्टी में छिड़ा युद्ध और आक्रामक हुआ, हमास ने इजराइली शहरों पर दागे रॉकेट

    shivam kumarBy shivam kumarApril 7, 2025Updated:April 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तेल अवीव/गाजा पट्टी। इजराइल और फिलिस्तीन के आतंकी समूह हमास के बीच गाजा पट्टी में छिड़ा युद्ध और आक्रामक हो गया है। हमास ने इजराइल के हमलों का जवाब तगड़ा जवाब दिया है। हमास ने 06 अप्रैल को इजराइल के दक्षिण में शहरों पर रॉकेटों की बौछार की। इजराइली सुरक्षा बलों (इजराइल डिफेंस फोर्सेज) ने बताया कि करीब 10 प्रोजेक्टाइल दागे गए, लेकिन अधिकतर को सफलतापूर्वक रोक दिया गया।

    इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने ‘एक्स’ हैंडल पर कहा कि इससे पहले रात को गाजा से प्रक्षेपास्त्र दागने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लांचर को मार गिराया गया। हमारे सुरक्षा बल अपने नागरिकों को किसी भी खतरे से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमास गाजा के नागरिकों को ढाल बनाकर इजराइली नागरिकों पर गोलीबारी कर रहा है।

    आईडीएफ का कहना है कि गाजा पट्टी में सुरक्षा बलों ने हमास के घातक हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इनका प्रयोग यहूदिया और सामरिया में इजराइली सैनिकों पर किया जाना था। द टाइम्स ऑफ इजराइल की एक खबर में आईडीएफ के हवाले से कहा गया कि बेट शेमेश इलाके में रात को हुई सैन्य संबंधी कार दुर्घटना में दो महिला सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों इजराइली वायु सेना से हैं। उन्हें इलाज के लिए सैनिक अस्पताल ले जाया गया। हादसे की जांच की जा रही है।

    आईडीएफ का कहना है कि कुछ समय पहले उसने गाजा पट्टी के मध्य में हमास के रॉकेट लांचर पर ड्रोन हमला कर उसके प्रभाव को निष्क्रिय कर दिया। इजराइली अधिकारियों ने कहा कि डेर अल-बलाह क्षेत्र में हमले से पहले फिलिस्तीनियों के लिए निकासी की चेतावनी जारी की थी। आईडीएफ के अरबी भाषा के प्रवक्ता कर्नल अविचाय एड्राई ने एक्स पर एक पोस्ट में उस क्षेत्र का नक्शा अपलोड किया, जहां उसे हमला करना था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में रामनवमी शांति पूर्ण संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
    Next Article गिरिडीह में रामनवमी के दौरान लाठीबाजी के बाद शख्स को आया हार्ट अटैक, मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश के माताबाड़ी पोर्ट से जुड़ेगा भारत का पूर्वोत्तर? जापान की BIG-B योजना में भारत को शामिल करने की तैयारी

      October 30, 2026

      इजरायल चुनाव: नेतन्याहू और विपक्ष में कांटे की टक्कर, एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं

      October 28, 2026

      ट्रंप की ईरान को चेतावनी: समझौता नहीं हुआ तो फिर हो सकता है सैन्य हमला

      October 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिवाली से पहले झारखंड की 51 लाख महिलाओं को मिल सकते हैं ₹2500, मंईयां सम्मान योजना की अक्टूबर किस्त की तैयारी
      • JTET परीक्षा को लेकर CM हेमंत सोरेन की अपील, बोले- कदाचार मुक्त परीक्षा कराने में सभी करें सहयोग
      • CJI सूर्यकांत का 2 नवंबर को झारखंड दौरा, देवघर में बाबा बैद्यनाथ के करेंगे दर्शन, रांची हाईकोर्ट में डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
      • IIT-ISM धनबाद के फाइनल ईयर छात्र की संदिग्ध मौत, एक्वामरीन हॉस्टल के बाहर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
      • बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version