मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से ज्यादा हो गयी है। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण दर भी चार प्रतिशत के आस पास बनी हुई है। ये आकड़ें कोरोना से हमारे संघर्ष में उत्साहवर्धक हैं और इसके लिए लिए मैं स्वास्थ्य कर्मियों समेत कोरोना के खिलाफ मुहिम में लगे हर एक कर्मी और राज्य की जनता का अभिनंदन करता हूं लेकिन मेरे मुताबिक कोरोना का चरम अभी पार नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में कोरोना से एक भी राज्यवासी की मौत हो रही है तब तक पीक है, खतरा है और हम ना तो खुश हो सकते हैं और ना ही चैन से बैठ सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अब हम और तीव्र गति से टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर जोर दे रहे हैं। तीसरे चरण की तैयारी के लिए हम एसओपी बनाने समेत अन्य जरूरी कदम उठा रहे हैं। मुझे मालूम है कि वैक्सीन निबंधन में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान हेतु हर जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं और जल्द ही इससे निजात मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबसे पुन: प्रार्थना है कि बिना मास्क घरों से ना निकलें। आपको वैक्सीन राज्य सरकार की तरफ से नि:शुल्क दिया जा रहा है और यह पूरी तरह सुरक्षित है। अत: खुद लें और अपने आस पड़ोस में भी लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

