Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महारैली में पत्नी ने पढ़ा केजरीवाल का संदेश, देश को दी छह गारंटी
    देश

    महारैली में पत्नी ने पढ़ा केजरीवाल का संदेश, देश को दी छह गारंटी

    adminBy adminMarch 31, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अरविंद केेजरीवाल की पत्नी सुनिता केजरीवाल ने रविवार को विपक्षी इंडी गठबंधन के साझा मंच से जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा। इसमें इंडी गठबंधन की ओर से देश को छह गारंटी दी गई। इसमें 24 घंटे बिजली, गरीबों को मुफ्त बिजली, मोहल्ला किलिनिक, मुफ्त एवं समान शिक्षा, किसानों को एमएसपी, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा जैसी गांरटी शामिल रही। साथ ही केजरीवाल की ओर से गठबंधन से पूछे बिना घोषणा करने को लेकर माफी भी मांगी गई।

    रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार, राजद नेता तेजस्वी यादव, सपा नेता अखिलेश यादव समेत कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री भी मंच पर मौजूद रहे। इस रैली को “तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ” नाम दिया गया है।

    महारैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, “आज आपके अपने केजरीवाल ने जेल से संदेश भेजा है, मैं इससे पहले कुछ पूछना चाहती हूं। क्या प्रधानमंत्री ने मेरे पति को जेल में डालकर सही किया? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल एक सच्चे और ईमानदार आदमी हैं? क्या अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए?”सुनीता केजरीवाल ने कहा, “अरविंद केजरीवाल शेर हैं, ये इनको ज्यादा दिनों तक जेल में नहीं रख पाएंगे। अभी भी मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल को इस जन्म में संघर्ष के लिए भेजा है।”

    मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ते हुए सुनीता ने उनकी छह गारंटी दी। उन्होंने कहा, “यदि आप सब इंडिया गठबंधन को मौका देते हैं तो हम सब मिल कर एक महान राष्ट्र का निर्माण करेंगे। केवल नाम में ही इंडिया गठबंधन नहीं हैं बल्कि दिल में भी इंडिया है। मैं (अरविंद केजरीवाल) इंडिया गठबंधन की ओर से 140 करोड़ भारतवासियों को 6 गारंटी देता हूं। पहला- पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इतजाम करेंगे, दूसरा- देशभर के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे, तीसरी- हर गांव हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे, चौथा- हर गांव में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे, फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे, पांचवां- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक एमएसपी पर फसलों की कीमत दिलवाएंगे, छठी- दिल्लीवासियों को उनका हक दिलाएंगे, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।”

    सुनीता ने कहा कि दिल्लीवासियों को पिछले 75 सालों से न्याय नहीं मिला है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देकर न्याय दिया जाएगा।

    अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ते हुए सुनीता ने कहा, “ये घोषणा करने से पहले मैंने अपने इंडिया गठबंधन की अनुमति नहीं ली क्योंकि जेल से संभव नहीं था। उम्मीद है कि किसी को आपत्ति नहीं होगी। 5 सालों में हम ये गारंटी पूरी करेंगे। इसके लिए पैसा कहां से आएगा ये भी हमने सोच लिया है। जल्द बाहर आकर आपसे मिलूंगा।”

    पूरा देश आपके साथः उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, “आप लोग (कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल) चिंता मत करो, सिर्फ हम ही नहीं पूरा देश आपके साथ है… कुछ दिन पहले आशंका थी कि क्या हमारा देश तानाशाही की ओर चल रहा है? लेकिन अब ये आशंका नहीं सच्चाई हो गई है। भाजपा पार्टी को लग रहा होगा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे लेकिन उन्होंने अपने देशवासियों को कभी पहचाना नहीं। बहन लड़ रही तो भाई क्यों पीछे रहे।”

    उन्होंने आगे कहा, “मेरे भारत में हर कोई डरने वाला नहीं, लड़ने वाला है। भाजपा सरकार ने किसानों को दिल्ली आने से रोका। अब भाजपा को दिल्ली आने से रोकना होगा। ईडी, आईटी और सीबीआई ये सभी बीजेपी की साथी पार्टियां हैं. बीजेपी देश के लिए खतरनाक हो गई है।”

    केजरीवाल को परेशान कर रही भाजपा- मुफ्ती

    जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इसलिए परेशान किया गया ताकि वो भाजपा में चला जाए। भ्रष्टाचारी बता रहे हैं। उसका क्या कसूर था। उन्होंने अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाए। भाजपा पर हमला करते हुए मुफ्ती ने कहा कि इनको अगर परिवारवाद से दिक्कत होती तो सिंधिया जैसे नेताओं को ना लेते। इनको बस नेहरू गांधी परिवार से दिक्कत है।

    उन्होंने कहा कि दो करोड़ नौकरियां देने की बात की गई थी, लेकिन इन्होंने नौजवानों का अपराधीकरण किया उनसे दंगा कराए. कौन क्या खा रहा है ये दिखाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिशिकांत दुबे के खिलाफ मेडिकल कॉलेज हड़पने को लेकर दर्ज हुआ एफआईआर 
    Next Article राजनीति में बदल रहे नैतिकता के मायने
    admin

      Related Posts

      भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, अलीपुरद्वार में 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

      October 30, 2026

      ब्रह्मोस की तकनीक लीक होने का खतरा? पाकिस्तान के ‘बद्र समझौते’ से भारत क्यों हुआ सतर्क

      October 30, 2026

      बंगाल के स्कूलों में अब ‘पानी’ नहीं ‘जल’ और ‘अब्बा’ नहीं ‘बाबा’ पढ़ेंगे बच्चे, मुगल इतिहास पर भी चलेगी कैंची

      October 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कथित जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार
      • वासेपुर के फहीम खान की अवमानना याचिका पर सरकार ने मांगा 8 सप्ताह का समय, हाईकोर्ट ने दी मोहलत
      • भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, अलीपुरद्वार में 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
      • बांग्लादेश के माताबाड़ी पोर्ट से जुड़ेगा भारत का पूर्वोत्तर? जापान की BIG-B योजना में भारत को शामिल करने की तैयारी
      • ब्रह्मोस की तकनीक लीक होने का खतरा? पाकिस्तान के ‘बद्र समझौते’ से भारत क्यों हुआ सतर्क
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version