तलगाड़िया। चंदनकियारी प्रखंड के महाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा और आजसू एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। राज्य को दोनों ने मिलकर लूटा है। वोट के बिखराव को लेकर अब अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव का नतीजा आते ही फिर दोनों एक हो जायेंगे। इन दोनों पार्टियों की नीयत और नीतियों को जनता जान चुकी है।
हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में द्वितीय चरण तक हुए चुनाव में इस सरकार का एक इंजन सीज हो चुका है। चुनाव के अंतिम चरण तक बचे एक इंजन का पुर्जा-पुर्जा निकल जायेगा।
झामुमो नेता ने कहा कि राज्य में महंगाई चरम सीमा पर है। सरकार खजाना भरने के लिए तरह-तरह का टैक्स जनता पर लादने की योजना बना रही है। आरक्षण पर बल देते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो पिछड़ों का आरक्षण बढ़ाया जायेगा। किसानों को कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली दी जायेगी। किसानों का कर्ज भी माफ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार बनते ही छह माह के अंदर अमलाबाद को प्रखंड का दर्जा दिया जायेगा। राज्य में झारखंड आंदोलनकारियों और खिलाड़ियों की सीधी भर्ती की जायेगी। उन्होंने चंदनकियारी के झामुमो प्रत्याशी विजय रजवार को भारी मतों से विजयी दिलाने की अपील की। मौके पर झामुमो प्रत्याशी विजय रजवार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी, देवाशीष मंडल, संतोष रजवार, अशोक दशौधी, इस्लाम अंसारी, एयनूल अंसारी, समरेश झा, तपन दूबे, बसंत शेखर, आलम अंसारी, महेश्वर रजवार आदि उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



