Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हर वादा निभायेंगे, हमारा वादा जुमला नहीं : डॉ रामेश्वर उरांव
    Jharkhand Top News

    हर वादा निभायेंगे, हमारा वादा जुमला नहीं : डॉ रामेश्वर उरांव

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 29, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भगवान बुद्ध का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव है। साफगोई और बिना लाग-लपेट के बातें कहना उनके व्यक्तित्व का हिस्सा। बतौर आइपीएस अधिकारी वे जितने चर्चित रहे, उससे अधिक ख्याति उन्हें राजनेता के रूप मेें मिली है। वे झारखंड सरकार में वित्त मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव हैं। उनके आवास पर दयानंद राय ने विभिन्न मुद्दों पर लंबी बातचीत की। प्रस्तुत है उस बातचीत का संपादित अंश।

    सवाल : वित्त मंत्री के तौर पर आपके एक साल के कार्यकाल की प्रमुख चुनौतियां क्या रहीं ?
    जवाब : हमने पूर्व की भाजपा सरकार की फिजूलखर्ची का खामियाजा भुगता। सरकार गठन के बाद मार्च में ही कोरोना संक्रमण शुरू हो गया। इस दौरान सरकार की आय घट गयी। ऐसे में पहले से चल रही योजनाओं के लिए राजस्व जुटाना सबसे बड़ी चुनौती थी। पूर्व की सरकार हाथी उड़ाने में व्यस्त रही, पर डीवीसी का बकाया नहीं चुकाया। डीवीसी को पांच साल तक बकाया नहीं देने के कारण उसका राज्य पर 5800 करोड़ बकाया हो गया। इस बकाये के कारण केंद्र सरकार ने हमारे 1417 करोड़ रुपये काट लिये। हमने यह कर्जा इंस्टालमेंट में चुकाना तय किया है। जनवरी, अप्रैल और जून में हमने हर महीने 714 करोड़ डीवीसी को देने का निर्णय लिया है। आंतरिक राजस्व में बढ़ोत्तरी के लिए हमने प्रोफेशनल टैक्स की वसूली शुरू की है। इससे सालाना करीब 30 करोड़ का राजस्व आयेगा। पूर्व की सरकार एक रुपये में 50 लाख की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री योजना चला रही थी। इससे गरीबों को कोई फायदा नहीं हो रहा था। हमने यह योजना बंद की और अब इससे भी राजस्व आ रहा है। इसके अलावा अब उत्पाद और अन्य तरह के टैक्स का संग्रहण शुरू हो गया है। इसके अलावा राज्य में माइनिंग और वन क्षेत्र से भी बड़े पैमाने पर राजस्व संग्रह संभव है। हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। हम जमीन पर काम कर रहे हैं और इसके अच्छे नतीजे आ रहे हैं।
    सवाल : सरकार के घटक दलों ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किये थे उन्हें कैसे पूरा किया जायेगा?
    जवाब : मैनिफेस्टो में किये गये हर वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। हमारा वादा जुमला नहीं है। सरकार ने राज्य के पंद्रह लाख परिवारों को राशन देना तय किया है। जनवरी से उन्हें इसका लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। गरीबों के लिए पांच लाख राशन कार्ड बनकर तैयार हैं। जिन गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम का फायदा नहीं मिल रहा था अब ऐसे पंद्रह लाख परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। उन्हें हर महीने पांच रुपये में पांच किलो अनाज दिया जायेगा। किसानों की कर्ज माफी का भी हमने निर्णय लिया है। कोरोना काल में संसाधनों की कमी से हम जूझ रहे थे, अब आमदनी हो रही है तो सरकार जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप खर्च कर रही है। युवाओं को रोजगार अधिक से अधिक कैसे मिले इस दिशा में भी सरकार काम कर रही है। हम खर्च बढ़ायेंगे तो उसी अनुपात में रोजगार सृजित होगा।
    सवाल : राज्य में धान की खरीदारी रोकने के आपके निर्णय की विपक्ष ने आलोचना की। क्या यह निर्णय सही था?
    जवाब : नमीयुक्त धान की खरीदारी करना सही नहीं होता। इसलिए धान खरीद पर रोक लगाने का फैसला करना पड़ा। भाजपा के एक विधायक ने मुझे फोन किया था। उसने कहा कि आपका यह निर्णय सही नहीं है। जवाब में मैंने कहा कि क्या राज्य में आपकी सरकार होती तो यह निर्णय लेते। उनका जवाब था, नहीं। राजनीति के लिए विरोध करना अलग चीज है, ईमानदारी से काम करना दूसरी चीज। हमारी सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। सरकार ने राज्य में धान क्रय केंदों की संख्या बढ़ाकर दोगुनी कर दी है। सभी केंद्रों में धान की खरीदारी चल रही है। इस साल बीते वर्ष की तुलना में अधिक धान की खरीदारी की जायेगी।

    not our promise: Dr. Rameshwar Oraon Will keep every promise
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशासन का असली मतलब समझाया हेमंत सोरेन ने
    Next Article श्रमिकों को एयरलिफ्ट कराने वाला झारखंड पहला राज्य : सुप्रियो
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026

      दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन

      November 14, 2026

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
      • भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’
      • दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version