Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»योगी 2.0 : दूसरे साल की शुरुआत में ही उपहारों की बरसात
    Breaking News

    योगी 2.0 : दूसरे साल की शुरुआत में ही उपहारों की बरसात

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मुख्यमंत्री के हाथों 3838 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
    – जीडीए की खोराबार टाउनशिप व मेडिसिटी की भी लांचिंग
    – बुधवार को कुशीनगर के खड्डा में सीएम करीब दो हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात
    – बुधवार को ही नगर निगम के 119 कूड़ा कलेक्शन वैन को दिखाएंगे हरी झंडी, 11 करोड़ रुपये से खरीदे गए हैं वाहन
    – गोरखपुर के गोला में बाबू आरएन सिंह डायलिसिस सेंटर का करेंगे लोकार्पण

    गोरखपुर। योगी-2.0 के दूसरे साल की शुरुआत में ही विकास परियोजनाओं के रूप में उपहारों की बरसात होने जा रही है। मंगलवार और बुधवार को दो दिनों के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर और कुशीनगर जिले में कुल मिलाकर करीब छह हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को गोरखपुर के खोराबार में आयोजित कार्यक्रम में 3838 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे तो बुधवार को कुशीनगर के खड्डा तहसील में यह धनराशि 1968 करोड़ रुपये होगी। बुधवार को नगर निगम की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उनके हाथों 11 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात मिलेगी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल में ही गोरखपुर को उनकी पहल पर 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली। अब दूसरे साल की शुरुआत भी विकास को और गति देने के साथ हो रही है। सीएम योगी मंगलवार को वासंतिक नवरात्र के पावन अवसर पर शहर को नई टाउनशिप योजना व मेडिसिटी को लांच करेंगे।

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से शहर में नई आवासीय जरूरतों को पूरा करने के मद्देनजर खोराबार टाउनशिप तथा एक परिधि विशेष में उच्च स्तरीय व विविधतापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए मेडिसिटी का प्रोजेक्ट तैयार हुआ है। मंगलवार शाम मुख्यमंत्री इन दोनों प्रोजेक्टस को लांच करेंगे। इसी कार्यक्रम में सीएम जीडीए, अवस्थापना और त्वरित आर्थिक विकास निधि की 3838 करोड़ रुपये की 147 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। 109.25 एकड़ की खोराबार टाउनशिप में भूखंड और बहुमंजिला भवन, दोनों ही सुविधाएं लोगों के सामने विकल्प रूप में होंगी।

    भूखंड की संख्या 692 है जबकि बहुमंजिला भवनों में एमआईजी, एलआईजी, सुपर एलआईजी व ईडब्लूएस के कुल 2080 फ्लैट बनेंगे। इन फ्लैट्स के साथ ही तारामंडल व राप्तीनगर विस्तार रोहिणी योजना में एमआईजी, एचआईजी व सुपर एचआईजी के कुल 1584 फ्लैट मिवान तकनीकी से बनेंगे। इन सभी योजनाओं को हरी झंडी सीएम की मौजूदगी में मिलेगी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के हाथों लांच होने वाली मेडिसिटी में जरूरत के अनुसार बड़े, मध्यम और छोटे अस्पताल, नर्सिंग होम्स, आयुष चिकित्सा व आवसीय क्लिनिक के लिए कुल 74 भूखंडों का प्रावधान किया गया है।

    बुधवार सुबह सीएम योगी कुशीनगर जिले की खड्डा तहसील में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। यहां 422 करोड़ रुपये की लागत से 329 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1546 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विधानसभाओं में 461 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण वाले कार्यों में 9 करोड़ से अधिक की लागत वाले खड्डा तहसील भवन, लोक निर्माण विभाग की 261 करोड़ की परियोजनाएं, बाढ़ खण्ड की 88 करोड़ की परियोजनाएं और विधानसभा खड्डा में कुल 194 करोड़ की लागत से 17 परियोजनाएं के कार्य शामिल है।

    खड्डा में लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के बाद मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर गोला तहसील के भरौली में बाबू आरएन सिंह डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण व स्मृति शेष आरएन सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसी दिन शाम को वह जेल बाईपास रोड पर नगर निगम के 119 कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये वाहन 11 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए हैं। राप्तीनगर में 45 लाख रुपये की लागत से बने नगर निगम के जोनल ऑफिस का लोकार्पण भी इसी स्थान से होगा। सीएम योगी 475 करोड़ रुपये की लागत वाली गोड़धोइया नाला जीर्णोद्धार परियोजना के कार्यों का अवलोकन भी करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजी-20 व्यापार व निवेश कार्य समूह की पहली बैठक मुंबई में होगी शुरू
    Next Article भाजपा के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की सांगठनिक बैठक संपन्न
    azad sipahi

      Related Posts

      जमशेदपुर में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती; जानिए पूरा मामला

      November 18, 2026

      जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट

      November 18, 2026

      आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग

      November 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जमशेदपुर में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती; जानिए पूरा मामला
      • झारखंड में इबोला को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मंत्री इरफान अंसारी ने दिए सख्त दिशा- निर्देश
      • चिकन लॉलीपॉप देने में देरी होने पर दुकानदार की चाकू मारकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
      • झारखंड में आज से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, तीन महीने का वेतन बकाया
      • SSC की परीक्षाओं को लेकर रांची के 3 परीक्षा केंद्रों पर 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version