लातेहार: जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरी गांव निवासी नंदकिशोर यादव (26 वर्ष) ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कुएं से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया । जानकारी के अनुसार नंदकिशोर यादव और उसकी पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात नंदकिशोर की पत्नी फोन से किसी से बात कर रही थी । इसी बात पर दोनों में काफी झगड़ा हुआ था। झगड़ा के बाद नंदकिशोर घर से चला गया और पास के कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।
हालांकि इस संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। परंतु पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



