Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»चुटिया पुलिस की प्रताड़ना से आहत युवक ने लगायी फांसी
    स्पेशल रिपोर्ट

    चुटिया पुलिस की प्रताड़ना से आहत युवक ने लगायी फांसी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: पुलिस की दरिंदगी एक बार फिर सामने आयी है। इस बार पुलिस का कहर कुछ इस कदर बरपा कि युवक को फांसी लगानी पड़ी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने पीएमओ, डीजीपी समेत 14 अधिकारियों को मेल से सुसाइड नोट भेजा। इसके बावजूद भी पुलिस उस युवक को नहीं खोज पायी। सुसाइड नोट में उसने साफ लिखा है कि पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है।
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्ती दिखायी है। उन्होंने डीजीपी डीके पांडेय को निर्देश दिया कि दोषियों के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई कर रिपोर्ट दें। इधर, सीएम की सख्ती के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। आनन-फानन में चुटिया थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच सीआइडी को सौंप दी गयी है। इससे पहले शाम में मंत्री सीपी सिंह ने सीएम को पत्र लिख कर मामले से अवगत कराते हुए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया था।
    बता दें कि सेवा सदन अस्पताल के सामने पार्किंग में गुरुवार की सुबह एक युवक के शव को फंदे के शहारे लटका देख लोग सन्न रह गये। घटना की सूचना पर आसपास के कई थानेदार मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाया। घटना के बाद पता चला कि धनबाद भूली निवासी युवक शिव कुमार सरोज, पिता सुरेश कुमार ने बुधवार को पीएमओ, झारखंड के डीजीपी, आइजी, निगरानी आइजी, सीआइडी आइजी, डीआइजी, एसएसपी और सिटी एसपी सहित 14 लोगों को सुसाइड नोट इ-मेल किया था।

    डीएसपी और थानेदार की प्रताड़ना के कारण की आत्महत्या
    धनबाद निवासी शिव सरोज पुलिस को स्टेशन रोड से बीते 30 जुलाई की रात बेहोशी की हालत में मिला था। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। होश आने के बाद वह अस्पताल से छुट्टी लेकर चुटिया थाना पहुंचा था। थाने में थानेदार अजय वर्मा ने शिव की शिकायत को दरकिनार करते हुए उल्टा उसे ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मौके पर थाना पहुंचे सिटी डीएसपी शंभू कुमार सिंह ने भी शिव को प्रताड़ित किया और शिव के पिता सुरेश को थाने में बुला कर उनका कॉलर पकड़ा और बदतमिजी की। शिव ने पुलिस को बताया कि वह पासपोर्ट के काम से दिल्ली से रांची आया है। रांची में वह होटल रेडिएंट में रुका था। रात में उसे अपराधियों ने होटल के सामने से अगवा कर बेहोशी की हालत में लूटपाट की। जब उसे होश आया, तो वह अस्पताल में था।

    सुसाइड नोट में लिखा

    उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पासपोर्ट के काम से रांची पहुंचा था। वह होटल रेडिएंट में रुका था। 30 जुलाई को जब खाना खाने निकला, तो उसे कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। उसने पुलिस को बताया था कि उसे बेहोश कर लूटपाट की गयी, इसके बाद बड़ा तालाब के पास उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां से छुट्टी लेकर घटना की जानकारी देने जब चुटिया थाना पहुंचा, तो पुलिस ने उसे प्रताड़ित किया।

    पुलिस गढ़ रही झूठी कहानी
    खुद को बचाने के लिए पुलिस झूठी कहानी गढ़ रही है। पुलिस का कहना है कि शिव ने पहले खुद को आइबी का अफसर बताया था और फिर आइटी का अफसर बताया। जांच में पाया गया कि वह कहीं भी अफसर नहीं है। इसके बाद इस संदर्भ में उससे पूछताछ की गयी। लेकिन इस बात का जवाब नहीं दे रही है कि आत्महत्या के बाद ही वह यह कहानी क्यों बता रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपनामा घोटाले में अमिताभ-ऐश्वर्या समेत 424 के नाम, उनके यहां रेड क्यों नहीं
    Next Article गुजरात में राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस ने कहा राहुल गांधी सुरक्षित हैं
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी

    October 16, 2026

    छत्तीसगढ़ का अनुभव, झारखंड की चुनौती: पवन साय के सामने भाजपा संगठन को धार करने का टास्क

    September 26, 2026

    पुण्यतिथि पर विशेष: जनसेवा और मजदूर अधिकार के अमर संवाहक थे उदय शंकर ओझा

    September 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में एयर गन के साथ ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका; पुलिस की पूछताछ जारी
    • भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वही संगठन के मालिक : नितिन नवीन
    • रांची में 4 बच्चों के साथ SSP आवास पहुंची महिला, आत्मदाह की चेतावनी; एक साल से लापता बच्चे का सुराग नहीं
    • ट्रंप की ईरान को चेतावनी: समझौता नहीं हुआ तो फिर हो सकता है सैन्य हमला
    • JEE Main 2027: रजिस्ट्रेशन शुरू, 22 नवंबर तक करें आवेदन; जनवरी में होगी परीक्षा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version