Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आईएसआई की साजिश: पाकिस्तान और तालिबानियों के बीच ऐसे हुई ‘कत्लेआम की डील’, 272 लोगों को भेजा मौत के मुंह में
    Breaking News

    आईएसआई की साजिश: पाकिस्तान और तालिबानियों के बीच ऐसे हुई ‘कत्लेआम की डील’, 272 लोगों को भेजा मौत के मुंह में

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान और तालिबान के बीच अब तक की सबसे खतरनाक डील हो गयी। यह डील भी कोई ऐसी वैसी नहीं है बल्कि इंसानी जान की कीमत पर की गई डील है। दरअसल अफगानिस्तान में तालिबानियों की आतंकी सरकार ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर उन सभी शरणार्थियों को वापस दोबारा अफगानिस्तान भेजने का सौदा कर डाला। इस सौदे के पहले चरण में 272 लोगों को पाकिस्तान में शरण देने के बाद वापस भेज दिया।

    जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी और पाकिस्तान के आईएसआई चीफ के साथ हुई एक अहम बातचीत में तय हुआ है कि जो लोग बीते कुछ दिनों में अफगानिस्तान से पाकिस्तान में गए हैं उन्हें वापस भेजा जाए। इस कड़ी में पाकिस्तान ने बुधवार को चमन बॉर्डर के इलाके से 272 अफगानी नागरिक को तालिबान भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के बॉर्डर बाबा-ए-दोस्ती गेट से तीन दिनों में पहुंचे 272 शरण पाए हुए लोगों को आतंकियों के हवाले कर दिया गया। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि जिन लोगों को पाकिस्तान ने तालिबनियों के हवाले कर दिया है उनको सब को मौत के घाट उतार दिया जाएगा।

    विदेशी मामलों के जानकार कर्नल (रि.) जीडी पुरी कहते हैं कि पाकिस्तान को आप तालिबान मानकर चलिए। बस अंतर इतना है कि पाकिस्तान खुलकर शरिया कानून की सिफारिशें लागू नहीं कर पा रहा है लेकिन जहां उसे मौका मिलता है वहां पर वह तालिबानी सरकार के मार्फत इस बात का संदेश देने की कोशिश करता है कि वह अफगानी तालिबानी इस्लामिक मूवमेंट के साथ में जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि पाकिस्तान में शरण पाए हुए अफगानी लोगों को वापस उनके मुल्क जबरदस्ती भेजे जाने की शुरुआत कर दी है।

    रक्षा मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि तालिबानी सरकार नहीं चाहती है कि अफगानी नागरिक देश छोड़कर जाए। ऐसे में उन सभी देशों पर तालिबान की सरकार ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है, जहां से अफगानी नागरिकों को वापस उनके मुल्क भेजा जा सके। पाकिस्तान इसमें सबसे ज्यादा अफगानिस्तान का सहयोगी बन रहा है। सूत्रों का कहना है कि हक्कानी और फैज हमीद के बीच हुई बातचीत में तय हुआ है कि खासतौर से कराची और आसपास के इलाकों में शरण लेकर पहुंचे अफगानियों को धीरे-धीरे वापस अफगानिस्तान भेजा जाएगा। हालांकि इसे लेकर अफगानिस्तान के शरणार्थियों में पाकिस्तान में ही विरोध होना शुरू हो गया है। लेकिन आईएसआई और सेना ने योजना मुताबिक सबको वापस भेजने की तैयारी कर ली है। एमनेस्टी के लिए साउथ एशिया में काम कर चुकी शाकिया कहती हैं कि यह पाकिस्तान की ओर से मानवाधिकारों के खिलाफ के सबसे खतरनाक सौदा है। वह कहती हैं अगर इसी तरीके से अफगानी शरणार्थियों को तालिबानियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा तो उनकी जान बचाना मुश्किल होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाँ के बिना पहले जन्मदिन पर भावुक हुए अक्षय कुमार,सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
    Next Article डेल्टा ही नहीं इन कोरोना वेरिएंट ने भी बढ़ा रखी है दुनिया की टेंशन, जानिए इनके बारे में
    shivam kumar

      Related Posts

      निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी

      November 16, 2026

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026

      रांची में डॉक्टरों के प्रचार पर प्रशासन का शिकंजा: होर्डिंग-पोस्टर में खुद की फोटो लगाने वाले चिकित्सकों पर होगी सख्त कार्रवाई

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      • चीन की हर गतिविधि पर भारत की नजर, किसी भी आक्रामकता का जवाब देने में सक्षम: वायुसेना प्रमुख
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version