Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»कस्तूरबा की बच्चियों का नामांकन करायें: सीएस
    रांची

    कस्तूरबा की बच्चियों का नामांकन करायें: सीएस

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 13, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा है कि राज्य में कोई भी बच्चा स्कूल से ड्रॉप आउट न हो। इसके लिए सभी स्कूल/कॉलेजों की मैपिंग करते हुए सभी बच्चों का नामांकन करायें। उन्होंने निदेश दिया कि कस्तूरबा विद्यालय से जिन बच्चियों ने 10वीं पास की है, उनका नामांकन इंटर या पॉलिटेक्निक में करायें। इंटर पास बच्चों का भी कॉलेजों में नामांकन कराया जाये। सीएस राजबाला वर्मा बुधवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दे रही थीं।
    बढ़ी सीटों के अनुरूप हो नामांकन : उन्होंने कहा कि एलडब्ल्यूइ एरिया के कॉलेजों में सीटें बढ़ायी गयी हैं, इसलिए सीटों के अनुरूप बच्चों का नामांकन हो। जो बच्चियां कम अंक पाती हैं, उनका निबंधन हुनर पोर्टल में करायें, ताकि स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि निरक्षरों को चिह्नित कर उनका निबंधन करायें तथा अगस्त में होने वाली साक्षरता परीक्षा में 6 लाख निरक्षरों को शामिल करायें। मार्च 2018 तक कुल 15 लाख निरक्षरों को साक्षर बनायें। प्रौढ़ शिक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने कहा कि मार्च 2018 तक 15 लाख निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए योजना का अनुपालन हो।
    नियमित हो स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक : सीएस ने निर्देश दिया कि स्कूल प्रबंधन की बैठक नियमित हो। इसके लिए जिला स्तर के पदाधिकारी प्रखंड में जायें, ताकि मुखिया, बीआरपी, सीआरपी के प्रयासों की समीक्षा हो सके। सीआरपी बीआरपी को जवाबदेही दें कि प्रत्येक बच्चे का बैंक खाता खोलें और आधार सीडिंग करायें। मध्याह्न भोजन, छात्रों को सही तरीके से मिल रहा है या नहीं इसका निरीक्षण करें।

    1200 पंचायतों से मिला जीरो ड्राप आउट का सर्टिफिकेट
    सीएस ने निर्देश दिया कि पंचायतों को जीरो ड्रॉप आउट करने के लिए लगातार चेक करें। मुखिया, बीआरपी, सीआरपी को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल करायें। विभाग ने बताया कि अब तक कुल 1200 पंचायतों के मुखिया ने जीरो ड्रॉप आउट पंचायत का प्रमाण पत्र दिया है, जबकि उनमें से 559 पंचायतों की संपुष्टि करते हुए उपायुक्त द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुका है। बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि हो रही है। अब तक 3796 पंचायतों के मुखिया बैठक में भी शामिल हुए हैं। बैठक में मुख्य रूप से सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग आराधना पटनायक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआकाशवाणी में स्थायीकरण की मांग को लेकर विवाद
    Next Article दो पोकलेन गाड़ियों में लगायी आग, कई मजदूरों को पीटा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    छठ पर घर लौटने की राह महंगी, ट्रेनों में लंबी वेटिंग तो फ्लाइट के किराये में चार गुना उछाल

    October 24, 2026

    नितिन नवीन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा विपक्ष

    October 24, 2026

    झारखंड में 5 स्थानों पर बनेंगे नए स्मार्ट थाना और ओपी भवन, 13.86 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • छठ पर घर लौटने की राह महंगी, ट्रेनों में लंबी वेटिंग तो फ्लाइट के किराये में चार गुना उछाल
    • नितिन नवीन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा विपक्ष
    • छह बार विधायक और झारखंड के प्रथम वन मंत्री रहे यमुना सिंह, ‘हाथी सिंह’ के नाम से थी पहचान
    • साहिबगंज में ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में हंगामा करने का आरोप; 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR
    • झारखंड में 5 स्थानों पर बनेंगे नए स्मार्ट थाना और ओपी भवन, 13.86 करोड़ रुपये होंगे खर्च
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version