Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»किसान न्याय रैली में लखीमपुर कांड पर प्रियंका बोलीं- जब तक गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा नहीं होता, हम लड़ते रहेंगे
    Breaking News

    किसान न्याय रैली में लखीमपुर कांड पर प्रियंका बोलीं- जब तक गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा नहीं होता, हम लड़ते रहेंगे

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 10, 2021No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ‘किसान न्याय रैली’ को संबोधित कर रही हैं। जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान किसा न्याय रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, “जो सच्चाई मैं उत्तर प्रदेश में पिछले दो सालों देखी है। जबसे मैं यहां पर काम कर रही हूं, वह सच्चाई मैं आपके सामने रखना चाहती हूं। शुरू, शुरू में जब मैंने यहां काम करना शुरू किया तो एक घटना हुई। यहां से कुछ ही दूर सोनभद्र में, इस घटना में 13 आदिवासी खेत में काम कर रहे थे, पुलिस प्रशासन की सहसमति से, कुछ लोगों उनकी जमीन लेने की कोशिश कर रहे थे। वो लोग ट्रैक्टर और जीप लेकर आए, मारपीट की, गोली चलाई। 13 आदिसवासियों शहीद किया। सोनभद्र में नरंहार हुआ। जब मैं उनसे मिलने गई। तो मेरे मन में एक बात बहुत स्पस्ट लगी। जिस परिवार के पास मैं जा रही थी, वे कह रहे थे कि हमे मुआवजा नहीं चाहिए, हमें पैसा नहीं चाहिए किसी सरकार का। हमें न्याय चाहिए। लेकिन दीदी हमें न्याय की उम्मीद नहीं है।”

    कांग्रेस महासचिव ने कहा, “सनभद्र में एक पीड़ित ने कहा कि उनको उनके घर के बाहर निकाल कर पीटा गया था। उनके बच्चों को धमकाया गया था। अगले परिवार से मिलने गई तो मुझे बताया गया कि उनके तमाम भाई बहन सेना में, देश की रक्षा करते हैं। जब मैं रमन कश्यप के घर गई तो मुझे बताया गया कि उनको काम करते करते मारा गया। उनको जीप के नीचे कुचला गया। क्योंकि वह वीडियो ले रहे थे, सच्चाई दिखाना चाह रहे थे। सारे परिवारों ने यही कहा कि हमें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। अगर हमारे देश में कोई कुचला जाता है। किसी के प्रति हिंसा होती है, किसी पर अत्याचार होता है और उसको न्याय मिलने की उम्मीद नहीं होती तो वह किसके पास जाएगा। अगर सरकार, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, गृह राज्यमंत्री, विधायक, सभी मिले हुए हैं, सभी अपनी पीठ मोड़ देते हैं उनकी तरफ तो वह किसके पास जाएं? और क्या करें?”

    प्रियंका गांधी ने कहा, “आप जानते हैं कि किसानों ने 9-10 महीनों से एक आंदोलन जारी रखा है। 300 दिन से अधिक यह आंदोलन चला है। इसमें 600 से ज्यादा किसान शहीद हुए हैं। क्यों कर रहे हैं ये आंदोलन? ये आंदोलन इसलिए कर रहे हैं कि क्योंकि ये जानते हैं कि सरकार के जो तीन कानून हैं, उनके जरिए उनकी आमदनी, उनके खेत, उनके फसल सब इस सरकार के खरबपति मित्र के पास जाने वाली है, उनके कब्जे में होने वाली है। मोदी के अरबपति मित्रों ने पिछले साल हिमाचल से सेब 88 रुपये किलो में खरीदा था।”

    उन्होंने कहा, “पिछले हफ्ते से हम देख रहे हैं। इस देश के गृह राज्यमंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे 6 किसानों को बेहरमी से कुचल दिया। और सब परिवार यह कहते हैं कि हमें पेसै नहीं चहिए हमे न्याय चाहिए। हमें न्याय दिलवाने वाला इस सरकार में नहीं दिख रहा है। आपने देखा कि सरकार ने पूरी तरह से उस मंत्री और उस मंत्री के बेटे को बचाने में लगी रही। पुलिस और प्रशासन विपक्ष के नेताओं को रोकने में लगी थी। जब मैंने रात में वहां जाने की कोशिश की। तब हर सड़क पर पुलिस थी। मुझे रोकने की कोशिश की, तमाम पुलिस के घेरे थे, नाकाबंदी थी। जो पीड़ित परिवार हैं, उनके घरों में उन्हें नजरबंद किया गया। लेकिन अपराधी को पकड़ने के लिए एक भी पुलिस वाला नहीं निकला। अपराधी के घर में उन्होंने निमंत्रण भेजा। आप आकर हमसे बात करिए। आपने किसी भी देश में, दुनिया के किसी भी देश में या इस देश के इतिहास में कभी ऐसा देखा है कि एक आदमी 6 किसानों को कुचल दे, 6 लोगों की हत्या कर दे और उसको पुलिस निमंत्र दे रही है कि आइए हमसे बात करिए। आने कही यह देखा है? कभी इस देश और दुनिया के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ होगा।”

    प्रियंका गांधी ने कहा, “यहां के मुख्यमंत्री मंच पर बैठे उस मंत्री का बचाव कर रहे हैं। जिसके बेटे ने ऐसा काम किया है। जो प्रधानमंत्री लखनऊ आ सकते थे, वो दो घंटे की दूरी पर लखीमपुर खीरी नहीं जा सकते थे उन किसानों के हाथ पकड़ने के लिए, उनके आंसू पोछने के लिए। जिस आजादी का अमृत उत्सव मना रहे हैं, ये आजादी हमें किसने दी है। ये हमें किसानों ने दी है। किसान के बेटे ने दी है। इस देश को किसान ने सींचा है। किसान का बेटा आज भी हमारी सीमाओं पर खड़ा है। ये किसान के बेटे हैं जो हमारी सुरक्षा कर रहे हैं। ये देश क्या है? ये देश एक आस्था है, एक उम्मीद है, इसी न्याय की उम्मीद पर इस देश को आजादी मिली। जब महात्मा गांधी जी आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए गए। उनके दिल में यह था कि मेरी जनता को मेरे लोगों को मेरे देश के किसानों, दलितों, महिलाओं को, गरीबों को न्याय मिलना चाहिए। न्याय पर हमारा संविधान आधारित है। लेकिन इस देश में न्याय की उम्मीद सब छोड़ चुके हैं।”

    कांग्रेस महासचिव ने कहा, “अगर आप जागरूक नहीं बनेंगे। आप इनकी राजनीति में उलझे रहेंगे तो न आप अपने आप को बचा पाएंगे और न देश को। आप किसान हो, इस देश की आत्मा हो। मंच पर जितने भी नेता बैठे हैं, आपने बनाया है उन्हें, जो आपको आंदोलनकारी कहते हैं, आतंकवादी कहते हैं, उनको न्याय देने के लिए मजबूर करिए। कांग्रेस के जितने भी कार्यकर्ता हैं, किसी से नहीं डरते हैं। हमें जेल में डालिए, हमें मारिए, हमें कुछ भी कर लीजिए, हम लड़ते रहेंगे, जब तक गृह राज्यमंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, हम लड़ते रहेंगे, हिलेंगे नहीं।”

    योगी जिस प्रदेश से आए हैं उसी में वापस भेज दो: अखिलेश यादव

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “सुना है बगल में (उत्तराखंड) बड़े मुख्यमंत्री हट रहे हैं। आपके बगल में तीसरे मुख्यमंत्री आ गए हैं। उत्तराखंड का भला चाहते हो तो इन मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) का ट्रांसफर यहीं कर दो। जिस प्रदेश से आए हैं उसी में वापस भेज दो।”

    किसानों के समर्थन में शिवसेना, NCP और कांग्रेस पार्टी ने मिलकर आज रात 12 बजे से महाराष्ट्र बंद का निर्णय लिया है: नवाब मलिक

    एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, “किसानों के समर्थन में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी ने मिलकर आज रात 12 बजे से महाराष्ट्र बंद का निर्णय लिया है। हमें उम्मीद है कि जनता इस बंद में सहयोग करेगी। इस बंद में अति आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल आदि चालू रहेंगीं।”

    पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में प्रियंका गांधी, थोड़ी देर में ‘किसान न्याय रैली’ को करेंगी संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ‘किसान न्याय रैली’ को थोड़ी देर में संबोधित करेंगी। वह मंच पर मौजूद हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडेरेक ओ ब्रायन पहुंचे गोवा, लकी अली और नफीसा अली से की मुलाकात
    Next Article हॉर्स ट्रेडिंग मामला: विभागीय जांच में एडीजी अनुराग गुप्ता को मिली क्लीन चिट
    shivam kumar

      Related Posts

      NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस

      September 1, 2026

      नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान

      September 1, 2026

      यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने

      August 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस
      • नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान
      • एलबी सिंह और आरती सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
      • बरियातू गोलीकांड का खुलासा: कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा ने दिया था वारदात को अंजाम
      • जमीन के म्यूटेशन रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप, एसीबी ने दर्ज की FIR; पूर्व सीओ श्वेता वर्मा की तलाश तेज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version