Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कैप्टन अमरिंदर का दावा, “पंजाब में शांति, न कोई फायरिंग, न किसी की मौत”
    देश

    कैप्टन अमरिंदर का दावा, “पंजाब में शांति, न कोई फायरिंग, न किसी की मौत”

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 26, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि पंजाब में स्थिति शांतिपूर्ण है। पंचकूला से भड़की हिंसा के बाद राज्य में न कोई फायरिंग की गई और न ही किसी व्यक्ति की मौत हुई है।”

    रेप केस में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद उनके समर्थकों ने जो आतंक मचाया, उससे पंजाब काफी हद तक बचा रहा है। यह दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने।

    मीडिया से बात करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। वहां न किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। न ही पुलिस को फायरिंग और लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने माना कि पंचकूला से फैली हिंसा के बाद पंजाब में 48 लोग घायल हुए हैं। लेकिन हालात पर जल्द काबू पा लिया गया।

    पंजाब के तीन शहरों में आर्मी बुलाई गई थी जबकि 10 शहरों में कर्फ्यू लगा।

    पंजाब सीएम ने बताया कि इनमें से तीन शहरों – संगरूर, मुक्तसर और फरीदकोट से कर्फ्यू हटाया लिया गया है। उपद्रवियों के खिलाफ पंजाब में कुल 39 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। कैप्टन ने भरोसा दिलाया कि पंजाब में वे किसी भी समुदाय को किसी प्रकार की हिंसा और उपद्रव नहीं करने देंगे। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर उन्होंने शनिवार को अपने आला अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की।

    खट्टर पर निशाना

    पंजाब में कहीं फायरिंग, लाठीचार्ज और मौत न होने का दावा कर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधने की कोशिश की है। गुरमीत राम रहीम के चेलों ने पंचकूला और सिरसा में जो आतंक मचाया, उससे हरियाणा में अब तक 33 लोगों की जान जा चुकी है जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं। पंचकूला में धारा 144 के बावजूद हजारों की तादाद में डेरा समर्थकों को जमा होने देने को लेकर हरियाणा सरकार पर तमाम सवाल उठ रहे हैं।

    पंचकूला में धारा 144 लागू होने के बावजूद गुरमीत राम रहीम के हजारों समर्थकों को जुटने देने के सवाल पर अमरिंदर सिंह ने माना कि फैसले से पहले लोगों को जमा नहीं होने दिया जाना चाहिए था।

    जबकि पहले से आशंका थी कि इससे परेशानी खड़ी हो सकती है। कैप्टन ने हिंसा पर काबू पाने के प्रयासों में हरियाणा सरकार या मुख्यमंत्री खट्टर की ओर से उनके साथ किसी तरह का तालमेल न रखने का आरोप भी लगाया है।

    अब तक हरियाणा में 33 लोगों की मौत

    गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में गुनहगार ठहराए जाने के बाद पंचकूला में उनके समर्थकों ने जमकर उपद्रव मचाया। हिंसा की यह आग शाम तक हरियाणा और दिल्ली-यूपी के इलाकों तक फैल गई थी।

    इस दौरान बाबा के उग्र समर्थकों ने पुलिस और मीडिया की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और कई जगह रेलवे स्टेशन और रेलगाड़ियों में भी आगजनी व तोड़फोड़ की गई। इस हिंसा में अब तक कुल 33 लोगों के मारे जाने की खबर है। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राम निवास का कहना है कि पंचकूला में मरने वाले सभी लोग उपद्रवी हैं उनमें कोई भी आम व्यक्ति नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएके-47, पिस्तौल बरामद, डेरा अनुयायियों पर देशद्रोह का मामला दर्ज
    Next Article पुलवामा में 14 घंटे से मुठभेड़, 8 जवान शहीद, 2 आतंकी भी ढेर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख

    September 3, 2026

    मोदी की विदेश नीति की तारीफ, ट्रंप से तुलना क्यों कर रहा NYT?

    September 2, 2026

    NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस

    September 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू
    • हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज
    • गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख
    • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
    • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version