नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKY) के तहत मई-जून 221 के दौरान लगभग 80 करोड़ पीडीएस लाभार्थियों को प्रति माह पांच किग्रा मुफ्त अनाज वितरित किए जाने के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है. यह योजना पहले ही प्रभाव में आ चुकी है. पीएमजीकेवाई को इससे पहले 2020 में मई-जुलाई तक के तीन महीनों के लिए घोषित किया गया था. गरीबों पर कोविड-19 के आर्थिक प्रभाव से निपटने की इस योजना को बाद में नवंबर, 2020 तक आगे बढ़ा दिया गया था. कोविड -19 की दूसरी लहर के मद्देनजर खाद्य मंत्रालय ने इस योजना को 1 मई 2021 से दो महीने के लिए फिर लागू किया है.
80 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा 5-5 किग्रा मुफ्त अनाज
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे बुधवार को मंजूरी देने की औपचारिकता पूरी की. केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे पहले से लागू किए जाने की तिथि से मंजूरी दे दी गई है. पीएमजीकेएवाई-III के तहत अतिरिक्त खाद्यान्न के आवंटन के लिए यह दो महीने की अवधि मई से जून 2021 तक होगी. इसमें कहा गया है कि योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत आने वाले करीब 79.88 करोड़ लाभार्थियों को प्रति माह प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अनाज मुफ्त में दिया जाएगा. इसमें प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के तहत आने वाले लोग भी शामिल हैं.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



