Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चिदंबरम : गुजरात चुनाव की वजह से किए जा रहे GST में बदलाव
    Top Story

    चिदंबरम : गुजरात चुनाव की वजह से किए जा रहे GST में बदलाव

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 10, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “गुवाहटी में शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में कई चीजों की…”

    गुवाहटी में शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में कई चीजों की जीएसटी दरों को घटाया जा सकता है। जीएसटी लागू होने के बाद से लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिदंबरम ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बार-बार कांग्रेस पार्टी और पुराने वित्त मंत्रियों द्वारा चिट्ठी लिखे जाने के बावजूद जो नहीं हो सका वो गुजरात चुनाव की वजह से होने वाला है।

    दरअसल, शुक्रवार को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सबसे ऊपरी टैक्स स्लैब में शामिल 80 फीसदी वस्तुओं की दरों में कटौती की जा सकती है। इस पर पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने एक के बाद एक कई ट्विट करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

    चिदंबरम ने ट्विटर पर लिखा, कांग्रेसी पूर्व वित्तमंत्रियों के लगातार खतों के बाद आज जीएसटी काउंसिल के एजेंडे पर बात होगी। इन खतों में जीएसटी को लागू करने में किस तरह की खामियां आई हैं, उस पर फोकस किया गया था, सरकार इन मुद्दों से मुंह नहीं छुपा सकती है।

    चिदंबरम ने लिखा, उम्मीद करता हूं कि आज की बैठक में कई चीजों पर लगने वाले टैक्स के दर में कमी हो सकती है। सरकार इतने दबाव में है कि उसके पास कोई और रास्ता नहीं है। आगे उन्होंने लिखा, इसके लिए गुजरात चुनाव को शुक्रिया कहना चाहिए, जिसके कारण सरकार ने विपक्ष और एक्सपर्ट्स की राय पर विचार किया है।

    वहीं, इस क्रम में चिदंबरम ने आरोप लगाते हुए लिखा, सरकार ने राज्यसभा में वोटिंग के दौरान जीएसटी पर चर्चा करने से मना कर दिया था, लेकिन अब जनता के सामने या फिर जीएसटी काउंसिल में चर्चा करने से मना नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के वित्तमंत्री रहे नेता आज की बैठक में भी सरकार पर दबाव बनाएंगे। आगरा, सूरत और त्रिपुरा जैसी जगहों के व्यापारी भी आज की बैठक पर नज़रे जमाए बैठे हैं।

    बता दें कि गुवाहाटी में आयोजित बैठक से पहले जीएसटी काउंसिल के सदस्य और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, ‘सबसे ऊपरी स्लैब में शामिल 227 वस्तुओं में से 80 फीसदी की दरों में कटौती की जा सकती है। जीएसटी फिटमेंट कमेटी ने कई सामानों को 18 फीसदी के स्लैब से निकालकर 12 फीसदी में रखे जाने का प्रस्ताव दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGST:सुशील मोदी बोले-अब सिर्फ 50 वस्तुओं पर लगेगा 28% टैक्स
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘पद्मावती’ पर सुनवाई से किया इनकार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    October 16, 2026

    बारिश से बेपटरी हुई दुर्गा पूजा की रौनक, पंडालों की चमक फीकी पड़ी और दुकानदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी

    October 16, 2026

    झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया तेज, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    October 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
    • बारिश से बेपटरी हुई दुर्गा पूजा की रौनक, पंडालों की चमक फीकी पड़ी और दुकानदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी
    • झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया तेज, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी
    • नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 333 करोड़ के राहत कार्यक्रम मंजूर, 487 करोड़ के प्रस्ताव विचाराधीन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version