Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दिल्ली ने हैदराबाद को हराया, क्वॉलिफायर-2 में चेन्नै से भिड़ंत
    Top Story

    दिल्ली ने हैदराबाद को हराया, क्वॉलिफायर-2 में चेन्नै से भिड़ंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 9, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशाखापत्तनम : ओपनर पृथ्वी साव (56) और ऋषभ पंत (49) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2019 के एलिमिनेटर मैच में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हरा दिया। विशाखापत्तनम में मिली इस जीत से दिल्ली ने क्वॉलिफायर-2 में जगह बना ली जहां उसकी भिड़ंत 10 मई को चेन्नै सुपर किंग्स से होगी। हैदराबाद ने 8 विकेट पर 162 रन बनाए, जिसके बाद दिल्ली ने 19.5 ओवर में 8 विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिल्ली के लिए ओपनर पृथ्वी साव ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और ऋषभ पंत ने 21 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 49 रन बनाए। हैदराबाद के लिए राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद ने 2-2 विकेट लिए।
    पंत की तूफानी पारी

    मैन ऑफ द मैच रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 49 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 21 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के जड़े। पंत ने रदरफोर्ड के साथ छठे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। वह 19वें ओवरकी पांचवीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में नबी के हाथों लपके गए।

    पृथ्वी-शिखर ने दी दिल्ली को सधी शुरुआत
    दिल्ली टीम को पृथ्वी साव (56) और शिखर धवन (17) ने सधी शुरुआत दी और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। धवन (17) को 66 के टीम स्कोर पर दीपक हुड्डा की गेंद पर साहा ने स्टंप आउट किया। उन्होंने 16 गेंदों पर 3 चौके लगाए। साव ने इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा जो उनके आईपीएल करियर की चौथी फिफ्टी रही। उन्हें खलील अहमद ने विजय शंकर के हाथों कैच कराया। साव ने 38 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के जड़े।

    राशिद ने 1 ही ओवर में दिए 2 झटके
    स्पिनर राशिद खान ने दिल्ली को पारी के 15वें ओवर में 2 झटके दिए। उन्होंने इस ओवर की पहली गेंद पर कोलिन मुनरो (14) और चौथी गेंद पर अक्षर पटेल (0) को शिकार बनाया। इसके बाद 19वें ओवर में भी भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट झटके। उन्होंने रदरफोर्ड (9) को पहली ही गेंद पर नबी के हाथों कैच कराया। फिर पांचवीं गेंद पर ऋषभ पंत (49) को भी नबी ने लपका। अमित मिश्रा को फील्डिंग में बाधा पहुंचाने के चलते अंतिम ओवर में आउट करार दिया गया।

    सनराइजर्स ने दिया 163 रन का लक्ष्य
    शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों से सनराइजर्स हैदराबाद ने इस एलिमिनेटर मैच में 8 विकेट पर 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। सनराइजर्स की ओर से मार्टिन गप्टिल ने 36, मनीष पांडे ने 30, कप्तान केन विलियमसन ने 28 और विजय शंकर ने 25 रन बनाए। ये सभी हालांकि अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनडीए की सरकार न मोदी बनेंगे पीएम : आजाद
    Next Article फोर्सेज में अफसरों की कमी दूर करेगा आकर्षक पैकेज
    azad sipahi desk

      Related Posts

      कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

      November 13, 2026

      मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह

      November 13, 2026

      लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल
      • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज
      • मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
      • लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
      • कैंसर की दवाओं की नई कीमतों पर रांची में छापेमारी जैसी जांच, चार अस्पतालों की फार्मेसी खंगाली
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version