Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली :लड़की को GB रोड बेचने आये थे, गलती से SHO को डायल किया नम्बर , हुए गिरफ्तार
    देश

    दिल्ली :लड़की को GB रोड बेचने आये थे, गलती से SHO को डायल किया नम्बर , हुए गिरफ्तार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    युवक बेचने की फिराक में थे. इसी के चलते उन दोनों ने जीबी रोड के एक कोठे पर लिखे नंबर पर फोन किया और वो लड़की बच गई.

    करीब एक हफ्ते पहले दिल्ली के कमला मार्केट थाने के एसएचओ सुनील कुमार के फोन पर एक कॉल आई. अनजान नंबर था. फिर भी एसएचओ ने फोन उठा लिया. फोन करने वाले ने पूछा कि फोन कहां लगा है, जिस पर एसएचओ ने सूझबूझ से जवाब दिया कि सही जगह लगा है. जहां लगाया है, जीबी रोड पर.

    ये सुनते ही फोन करने वाले तुरंत पूछा कि लड़की मिल जाएगी. जवाब में एसएचओ ने कहा- हां मिल जाएगी. तब फोन करने वाले अपनी मंशा जाहिर की. दरअसल, कॉल करने वाला एक लड़की को बेचना चाहता था. एसएचओ का माथा ठनका और उन्होंने कॉल करने वाले को जाल में फंसाने की तैयारी कर ली.

    दरअसल, एसएचओ के नंबर पर कॉल करने वाले बिहार निवासी दो युवक अमर और रंजीत हैं. अमर की बिहार में एक लड़की से दोस्ती थी. वो उसे बहला फुसला कर गुड़गांव ले आया. फिर अमर और उसके साथी रंजीत ने उसके साथ रेप किया. फिर जब पैसों की ज़रूरत पड़ी तो ने दोनों लड़की को बेचने की साजिश में जुट गए.

    इसके लिए अमर और रंजीत ने इंटरनेट पर जीबी रोड स्थित कोठों के वीडियो देखे. उन्हीं वीडियोज में एक कोठे के अंदर बोर्ड पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ नजर आया. दोनों को लगा कि ये कोठेवालों का नंबर है. दोनों ने उस नंबर पर कॉल की और लड़की बेचने की डील करने लगे.

    दरअसल, दिल्ली पुलिस ने कमला मार्केट थाने के एसएचओ का सरकारी मोबाइल नंबर कोठों के अंदर दीवारों पर लिखवा रखा है. वहां नंबर चस्पा करने का मकसद यह है कि कोठों पर कुछ भी गलत होने पर पीड़ित सीधे तौर पर एसएचओ से संपर्क कर सकें, लेकिन इन दोनों को ये बात नहीं मालूम थी.

    उस कॉल के बाद एसएचओ सुनील कुमार खुद कोठा मालिक बनकर डील करने लगे. दो सिपाहियों को सादे कपड़ों में खरीदार बनाकर भेजा गया. खरीद-फरोख्त की फाइनल रकम 2 लाख 30 हज़ार तय हो गई. 20 हजार रुपये एडवांस भी दिए गए.

    जैसे ही आरोपी लड़की को खरीदारों के सामने लाए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को कस्टडी में ले लिया. पुलिस के मुताबिक अमर पहले से ही शादीशुदा है और जल्द पैसा कमाने के लालच में उसने नाबालिक लड़की को अपने जाल में फसाया. फिर अपने साथी रंजीत के साथ मिलकर उस लड़की को जीबी रोड पर बेचने की साजिश रच डाली.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेशावर में फिदायीन हमले में एक पुलिस अफसर समेत दो की मौत, छह घायल
    Next Article India vs Sri Lanka, 2nd Test Day 1 Stumps : भारत के गेंदबाजों ने दिखाया दम SL 205 IND 11/1
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

    November 9, 2026

    दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है

    November 9, 2026

    सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा

    November 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त
    • झारखंड के नौ जिलों में 11 नवंबर को बारिश के आसार
    • छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुई एनडीआरएफ, धुर्वा के आसपास किया फ्लैग मार्च
    • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
    • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version