Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»India vs Sri Lanka, 2nd Test Day 1 Stumps : भारत के गेंदबाजों ने दिखाया दम SL 205 IND 11/1
    क्रिकेट

    India vs Sri Lanka, 2nd Test Day 1 Stumps : भारत के गेंदबाजों ने दिखाया दम SL 205 IND 11/1

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 24, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नागपुर : रविचंद्रन अश्विन की अगुवाईई में गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन से भारत ने श्रीलंका को आज यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन 205 रन पर समेटकर अपना पलड़ा भारी रखा.

    भारत ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक आठ ओवर में एक विकेट पर 11 रन बनाये. चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय दोनों दो-दो रन बनाकर क्रीज डटे हुए हैं. भारत ने चौथे ओवर में लोकेश राहुल (07) का विकेट गंवाया जिन्हें लाहिरु गमागे (चार रन पर एक विकेट) ने बोल्ड किया. गमागे की आफ साइड से बाहर जाती गेंद पर कडा प्रहार करने की कोशिश में राहुल इसे विकेटों पर खेल गए. विजय ने इस बीच काफी सतर्कता के साथ बल्लेबाजी की और अपना पहला रन 16वीं गेंद पर बनाया जब उन्होंने पांचवें ओवर में सुरंगा लकमल की गेंद को एक रन के लिए खेला.भारतीय टीम अभी श्रीलंका ने 194 रन से पीछे है. इससे पहले अश्विन (67 रन पर चार विकेट), इशांत शर्मा (37 रन पर तीन विकेट) और रविंद्र जडेजा (56 रन पर तीन विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम 79 .1 ओवर में 205 रन सिमट गई। मेहमान टीम की ओर से कप्तान दिनेश चांदीमल (57) और दिमुथ करणारत्ने (51) ही 50 रन के आंकडे को पार कर पाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 62 रन भी जोडे जो पारी की सबसे बडी साझेदारी रही.

    इससे पहले श्रीलंका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरु से ही मेहमान टीम के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। सलामी बल्लेबाज करणारत्ने को पहले सत्र में भाग्य का सहारा मिला। भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने एक बार करणारत्ने का कैच टपकाया जबकि वह एक बार नोबाल पर स्टंप भी हुए. जामथा की पिच पर गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिल रहा था जिसके कारण श्रीलंका के बल्लेबाजों ने रक्षात्मक रवैया अपनाते हुए विकेट बचाने को तरजीह दी। इसके बावजूद टीम ने पहले सत्र में सलामी बल्लेबाज सदीरा समरविक्रम (13) और लाहिरु थिरिमाने (09) के विकेट गंवाए और इस दौरान 27 ओवर में सिर्फ 47 रन जोडे. आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के बाद पहला टेस्ट खेल रहे इशांत ने समरविक्रम को स्लिप में पुजारा के हाथों कैच कराके भारत को पहली सफलता दिलाई। पुजारा ने अपनी बायीं ओर नीचा कैच लपका.

    अनुभवी थिरिमाने 58 गेंद की अपनी पारी के दौरान शुरु से ही बेहद रक्षात्मक होकर खेले लेकिन अश्विन की गेंद को स्वीप करने के प्रयास में बोल्ड हो गए. करणारत्ने इससे पहले 15 रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब अश्विन की गेंद पर पुजारा उनका कैच लपकने में नाकाम रहे। इस सलामी बल्लेबाज ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए शाट खेला लेकिन मिड आन पर पुजारा इसे कैच नहीं कर पाए.

    करणारत्ने इसके बाद एक बार फिर भाग्यशाली रहे जब जडेजा की गेंद पर ऋद्धिमान साहा ने उन्हें स्टंप कर दिया लेकिन यह नोबाल हो गई. लंच के बाद तीसरे ओवर में ही जडेजा ने एंजेलो मैथ्यूज (10) को पगबाधा किया। मैथ्यूज ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को सही करार दिया.

    चांदीमल ने अश्विन की गेंद पर पारी का पहला छक्का जड़ा और करणारत्ने के साथ मिलकर 45वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। चांदीमल ने उमेश यादव के इसी ओवर में चौके के साथ 3000 टेस्ट रन पूरे किए. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले श्रीलंका के 13वें बल्लेबाज हैं.

    करणारत्ने ने इशांत की गेंद पर एक रन के साथ 132 गेंद में 14वां अर्धशतक पूरा किया। इशांत ने हालांकि इसके बाद इस सलामी बल्लेबाज को पगबाधा कर दिया. उन्होंने 147 गेंद का सामना करते हुए छह चौके जडे। करणारत्ने इस पारी के दौरान 2017 में 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर ही इस साल यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली :लड़की को GB रोड बेचने आये थे, गलती से SHO को डायल किया नम्बर , हुए गिरफ्तार
    Next Article अयोध्या में सिर्फ राम मंदिर ही बनना चाहिये, दूसरा ढांचा नही: मोहन भागवत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद, उंगली की चोट बनी वजह

    July 31, 2026

    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी

    June 21, 2026

    कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

    June 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू
    • हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज
    • गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख
    • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
    • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version