Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»दिल्ली सरकार बच्चों को पढ़ाएगी ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम’, सीएम केजरीवाल बोले- दिल्ली का हर बच्चा सच्चे अर्थों में होगा देशभक्त
    ताजा खबरें

    दिल्ली सरकार बच्चों को पढ़ाएगी ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम’, सीएम केजरीवाल बोले- दिल्ली का हर बच्चा सच्चे अर्थों में होगा देशभक्त

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के महत्त्वाकांक्षी ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम’ की मंगलवार को शुरूआत करते हुए कहा कि दिल्ली का हर बच्चा सच्चे अर्थों में देशभक्त होगा। बच्चों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए पाठ्यक्रम के जरिए हर साल स्वतंत्रता सेनानी से लेकर सामाजिक आंदोलनों से जुड़े लोगों के बारे में पढ़ाया जाएगा।

    क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल लोग केवल तिरंगा फहराने या राष्ट्रगान गाते वक्त ही देशभक्ति महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, ‘पिछले 74 सालों में हमें अपने स्कूलों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित पढ़ाया गया लेकिन बच्चों को ‘देशभक्ति’ नहीं पढ़ाई गई। देशभक्ति हम सभी के अंदर है लेकिन इसे प्रेरित करने की जरूरत है। दिल्ली का हर बच्चा सच्चे अर्थों में देशभक्त होगा। ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम ‘ देश के विकास में सहायक सिद्ध होगा और भारत को तेजी से आगे ले जाएगा।’

    ‘भारत माता की जय’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमें ऐसा माहौल विकसित करने की जरूरत है, जिसमें हम सभी और हमारे बच्चे हर कदम पर देशभक्ति महसूस करें।’ केजरीवाल ने कहा कि सभी तरह के पेशेवर सामने आ रहे हैं ‘देशभक्त पेशेवर’ विकसित नहीं हो रहे हैं।’

    उन्होंने कहा, ‘ इसका मतलब यह नहीं है कि हम व्यवसायों को बढ़ावा नहीं देंगे। हम सभी प्रकार की शिक्षा का समर्थन करना जारी रखेंगे लेकिन हम उनमें देशभक्ति के मूल्यों को जोड़ेंगे। हम ‘देशभक्त’ डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, अभिनेता, गायक, कलाकार, पत्रकार आदि विकसित करेंगे।’

    नर्सरी से कक्षा 12 तक ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम’ की शुरूआत की जाएगी। पाठ्यक्रम में कोई पाठ्यपुस्तक नहीं होगी। सहायक छोटी पुस्तिका होंगी जो तीन समूहों के लिए डिजाइन की गई हैं- नर्सरी से पांचवी कक्षा तक, छठी से आठवीं कक्षा तक और नौवीं से 12वीं कक्षा तक।

    उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘हम भगत सिंह, हेमू कलानी, झांसी की रानी और तात्या टोपे की लड़ाइयों के बारे में बात करते हैं, लेकिन हम कभी इस बात पर चर्चा नहीं करते कि ऐसा क्या हुआ कि उन्हें लड़ाई लड़नी पड़ी।’ उन्होंने कहा कि देशभक्ति पाठ्यक्रम इस कमी को पाटेगा।

    महत्वपूर्ण बातें –

    – सरकार ने छठी से 12वीं तक के लिए देशभक्ति पाठ्यक्रम तैयार किया है।

    – छठी से आठवीं कक्षा का अलग पाठ्यक्रम होगा, नौवीं से 12वीं का अलग पाठ्यक्रम बनाया गया है।

    – कक्षा 9 से 12 के पाठ्यक्रम को छह घटकों में बांटा गया है।

    – इसमें पहला देशभक्ति ध्यान है, जिसमें रोजाना बच्चों को एक्टिविटी करनी होगी।

    – दूसरा देशभक्ति डायरी होगी इसमें बच्चा देशभक्ति पाठ्यक्रम से सबंधित कराए गए कामों से अपने अनुभवों को उसमें लिखेगा।

    – तीसरा उसे होमवर्क

    – चौथा समूह चर्चा और आखिरी कक्षा एक्टिविटी होगी, जिसमें बच्चा किसी भी माध्यम से अपने विचार को सबके सामने रखेगा।

    – इसी तरह कक्षा छह से 8वीं के बच्चों के भी छह घटक होंगे। इसमें समूह और क्लास एक्टिविटी के बजाए समापन एक्टिविटी और फ्लैग डे रखा गया है।

    – इसमें बच्चा खुद से तिरंगा बनाएगा इसके साथ ही चर्चा के दौरान किसी विषय पर अपनी बात रखेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओलंपिक मेडलिस्ट Neeraj Chopra को है ऐसी लड़की की चाह, ऑन स्टेज रिवील किया फोन नंबर !
    Next Article अंडरवर्ल्ड डॉन: छोटा राजन के भतीजे ने शिवसेना विधायक के पास किया फोन, बोला- तुम्हारे और परिवार के लिए ठीक नहीं होगा अगर…..
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ: सुप्रीम कोर्ट

      October 15, 2026

      फ्लाइट में अब नहीं ले जा सकेंगे इस कंपनी का पावरबैंक; इंडिगो विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा फैसला

      October 15, 2026

      शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका: राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा, कहा- ‘एकतरफा प्यार ज्यादा दिन नहीं चलता, इससे अच्छा बेवफा हो जाओ’

      October 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
      • बारिश से बेपटरी हुई दुर्गा पूजा की रौनक, पंडालों की चमक फीकी पड़ी और दुकानदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया तेज, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
      • नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी
      • नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 333 करोड़ के राहत कार्यक्रम मंजूर, 487 करोड़ के प्रस्ताव विचाराधीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version