Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»‘दीदी’ को बंगाल फतह कराने वाले PK को NCP में मिलेगी जिम्मेदारी? मंत्री नवाब मलिक ने दिया ये जवाब
    ताजा खबरें

    ‘दीदी’ को बंगाल फतह कराने वाले PK को NCP में मिलेगी जिम्मेदारी? मंत्री नवाब मलिक ने दिया ये जवाब

    shivam kumarBy shivam kumarJune 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी (दीदी) की तृणमूल कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभा चुके प्रशांत किशोर की एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद कई अटकलें लगाई जाने लगीं. प्रशांत किशोर (पीके) की पवार के साथ हुई बैठक के बाद अनुमान लगने लगा था कि शायद पार्टी उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी दे सकती है. हालांकि, अब इन अटकलों पर खुद एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने विराम लगा दिया है. मलिक ने साफ कर दिया है कि प्रशांत को एनसीपी में कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी गई है. साथ ही, मलिक ने यह भी कहा है कि बीजेपी के खिलाफ देश की विभिन्न विपक्षी पार्टियां एकजुट होने जा रही हैं.

    आखिर पवार से क्यों मिले प्रशांत किशोर? एनसीपी प्रवक्ता और अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने पवार और पीके की बैठक के बारे में कहा, ”प्रशांत किशोर एक राजनीतिक रणनीतिकार हैं. उनका एक अलग अनुभव है. उन्होंने शरद पवार को उस अनुभव और देश के राजनीतिक हालात से अवगत कराया है. मलिक ने आगे कहा कि पवार देश के सभी विपक्षी दलों को एकजुट करना चाहते हैं और उन्होंने इसे व्यक्त भी किया है. वहीं, बंगाल चुनाव पर बात करते हुए एनसीपी नेता ने कहा, ”पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले शरद पवार को बंगाल जाना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वे नहीं जा सके, लेकिन देश की तमाम विपक्षी पार्टियां एकजुट होने जा रही हैं.” नवाब मलिक ने स्पष्ट किया कि एनसीपी बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा बनाने की कोशिश कर रही है और निकट भविष्य में ऐसा किया जाएगा.

    साढ़े तीन घंटे चली थी ‘पीके’-पवार के बीच बैठक
    विभिन्न राज्यों में बढ़ रही राजनैतिक सरगर्मी के बीच बीते दिन एनसीपी प्रमुख शरद पवार और प्रशांत किशोर के बीच मुलाकात हुई थी. दोनों के बीच यह बैठक तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक चली थी. मुंबई में पवार के घर पर हुई इस मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे. हालांकि, बैठक को लेकर तत्काल कोई कॉमेंट नहीं किया गया था, लेकिन माना जाने लगा था कि दोनों की मुलाकात क्या साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर हुई है?

    इसके अलावा भी कई तरह के सवाल खड़े होने लगे थे. प्रशांत किशोर ने बंगाल चुनाव में टीएमसी की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद बतौर चुनावी रणनीतिकार का पद छोड़ने की घोषणा की थी. उन्होंने चुनावी नतीजे जारी होने के बाद कहा था कि उनका अगला कदम क्या होगा, इसके बारे में आने वाले समय में देश को पता चल जाएगा.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबड़ी खबर LIVE: दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री से मिला एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन
    shivam kumar

      Related Posts

      इरफान अंसारी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए : रणधीर कुमार सिंह

      November 7, 2026

      पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे; जर्जर सुरक्षा वाहनों पर उठाए सवाल

      November 7, 2026

      सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा

      November 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि
      • इरफान अंसारी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए : रणधीर कुमार सिंह
      • नामकुम की पूर्व अंचल अधिकारी शुभ्रा रानी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश
      • पुश्तैनी जमीन पर बने घर में भू-माफिया ने जड़ा ताला, पीड़ित परिवार के पक्ष में उतरे बाबूलाल मरांडी
      • नोवामुंडी में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 से अधिक यात्री बाल-बाल बचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version