Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»नहीं होगी निवेशकों को जमीन की कमी : राजबाला
    जमशेदपुर

    नहीं होगी निवेशकों को जमीन की कमी : राजबाला

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 20, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर: मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा कि राज्य में किसी भी निवेशक को जमीन की कमी नहीं होगी। इसके लिए सरकार के लैंड बैंक में पर्याप्त भूमि है, जिसे निवेशकों को मात्र 21 दिन में आवंटित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में 50 नयी कंपनी की आधारशिला रखी जायेगी। राज्य में लगने वाले उद्योग से होने वाले प्रदूषण की जांच भारत सरकार की एजेंसी से करायी जा रही है। सेकेंड ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद मुख्य सचिव पत्रकारों से बात कर रही थीं।
    12 जनवरी तक 25 हजार युवाओं की नियुक्ति का लक्ष्य : मुख्य सचिव ने कहा कि झारखंड औद्योगिक निवेश के लिए तैयार है और इसके लिए सरकार ने जमीन की उपलब्धता, बुनियादी सुविधा के साथ कौशल युक्त मजदूर भी निवेशकों को मुहैया करवा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा युवतियों को पलायन से रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। किसी भी राज्य के लिए मानव संसाधन सबसे बड़ा संसाधन होता है। कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 12 जनवरी 2018 को विश्व युवा दिवस के अवसर पर राज्य के 25000 युवक युवतियों का कौशल प्रशिक्षण करवा कर उनको नियोजित किया जाये। उन्होंने बताया कि सभी जिले में मेगा स्किल्ड सेंटर खोले गये हैं। सीएस ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री बिचौलियों के सख्त खिलाफ हंै और उनका कहना है कि किसी भी काम में अगर कोई भी व्यक्ति बिचौलिये की भूमिका में संलिप्त पाया गया, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
    तसर उद्योग के लिए सरकार ने बनायी है नीति : मुख्य सचिव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि झारखंड देश का सबसे बड़ा तसर उत्पादन करनेवाला राज्य है। तसर उत्पादन और उसके वस्त्र निर्माण के लिए राज्य सरकार ने नीति बनायी है। राज्य में करीब डेढ़ लाख किसान तसर उत्पादन से जुड़े हुए हैं। राज्य सरकार तसर नीति के माध्यम से राज्य के 50 हजार से अधिक बुनकरों को स्वरोजगार देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी बुनकरों को अब कंबल, साड़ी, तौलिया आदि बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का काम सरकार कर रही है। इन बुनकरों का प्रशिक्षण झारक्राफ्ट के माध्यम से करवाया जायेगा और राज्य के तसर उद्योग को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश की प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रीना ढाका ने झारखंड तसर को विश्व स्तर तक पहुंचाने में सहयोग के लिए अपनी सहमति दे दी है। सीएस ने बताया कि सरकार ने निवेशकों और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य में 6 नये हवाई अड्डा का प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिया है, जिसमे से जमशेदपुर हवाई अड्डा का कार्य जल्द ही शुरू होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओरमांझी में शुरू हुई पहली टेक्सटाइल मिल
    Next Article इंदिरा की कैंटीन में आपको मिलेगा ये स्पेशल मैन्यू
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जमशेदपुर में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, नम आंखों से बोलीं महिलाएं- अगले बरस फिर आना

    October 21, 2026

    एग्रिको पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    October 16, 2026

    भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर की दो बहनों की हत्या, किया आत्मसमर्पण

    October 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • छठ पर घर लौटने की राह महंगी, ट्रेनों में लंबी वेटिंग तो फ्लाइट के किराये में चार गुना उछाल
    • नितिन नवीन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा विपक्ष
    • छह बार विधायक और झारखंड के प्रथम वन मंत्री रहे यमुना सिंह, ‘हाथी सिंह’ के नाम से थी पहचान
    • साहिबगंज में ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में हंगामा करने का आरोप; 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR
    • झारखंड में 5 स्थानों पर बनेंगे नए स्मार्ट थाना और ओपी भवन, 13.86 करोड़ रुपये होंगे खर्च
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version