पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता -निर्देशक सुखजिंदर शेरा का बुधवार को युगांडा में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार सुखजिंदर शेरा 17 अप्रैल को ही अपने एक दोस्त के पास केन्या गए थे, जहां 25 अप्रैल को उन्हें तेज बुखार हो गया था। वहां डाक्टर को दिखने के बाद उन्हें निमोनिया के बारे में पता चला। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सुखजिंदर शेरा ने कई पॉप्युलर पंजाबी फिल्मों में काम किया था। इनमें ‘यारी जट्ट दी’ और ‘जट्ट ते जमीन’ भी शामिल है। सुखजिंदर इस वक्त भी अपनी अपमिंग फिल्म ‘यार बेली’ की शूटिंग कर रहे थे।वहीं अब उनके आकस्मिक निधन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर हैं। सुखजिंदर शेरा की फैमिली भारत में रहती है । रिपोर्ट्स के अनुसार उनके परिजन चाहते है कि सुखजिंदर शेरा का पार्थिव शरीर भारत लाया जाये और इसके लिए वह केंद्र सरकार से सम्पर्क साधने की कोशिश में लगे हुए है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ऐसा करना काफी मुश्किल हो रहा हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



