Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पति की तरह सेना यूनिफॉर्म पहनने को तैयार पुलवामा शहीद की पत्‍नी, जानिए इस ‘वीरनारी’ के बारे में.
    Top Story

    पति की तरह सेना यूनिफॉर्म पहनने को तैयार पुलवामा शहीद की पत्‍नी, जानिए इस ‘वीरनारी’ के बारे में.

    shivam kumarBy shivam kumarMay 2, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साल 2019 में जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंढियाल की पत्‍नी नितिका कौल ढौंढियाल अगले माह आर्मी ऑफिसर की यूनिफॉर्म पहनने को तैयार हैं. नितिका ने जिस तरह से अपने बहादुर पति को नम आंखों से ‘जय हिंद’ बोलकर अंतिम विदाई दी थी, उसके बाद से वो हर किसी की आदर्श बन गई थीं. 30 साल की नितिका ने पिछले वर्ष शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) की परीक्ष पास कर ली थी. अब अगले माह यानी जून में उन्‍हें सेना में कमीशन मिलेगा और वो भी पति की तरह आर्मी ऑफिसर की यूनिफॉर्म पहनने को रेडी हैं.

    18 फरवरी 2019 को पुलवामा में शहीद मेजर

    18 फरवरी 2019 को मेजर ढौंडियाल, जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में हुए एक एनकाउंटर में वीरगति को प्राप्‍त हुए थे. नितिका, एचसीएल में जॉबद करती थीं. सितंबर 2019 में उन्‍होंने एसएससी का फॉर्म भरा था. सेना के ऑफिसर्स ने उनका मार्गदर्शन किया था. नितिका का कहना था कि परीक्षा पास करना उनके लिए एक बहुत ही इमोशनल पल था.

    नितिका ने बतौर कैडेट कड़ी ट्रेनिंग हासिल की और एक साल की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अब वह सेना में ऑफिसर के तौर पर कमीशन हासिल करेंगी.नितिका, दिल्‍ली में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी और वो हमेशा से मानती आई हैं कि यूनिफॉर्म पहनना ही उनकी तरफ से पति को सच्‍ची श्रद्धांजलि होगी.

    सेना में अफसर बनना बड़ा सपना

    नितिका की मानें तो सेना में ऑफिसर बनना उनके लिए एक अहम पारी होगी. यह एक नई पारी है जो कॉरपोरेट कल्‍चर से पूरी तरह से अलग है. नितिका के मुताबिक पति की शहादत उनके लिए आसान नहीं थी और इससे बाहर आने में उन्‍हें काफी समय लगा था. काफी समय के बाद उन्‍होंने एसएससी एग्‍जाम में बैठने का फैसला किया था. उन्‍होंने इसे अपने लिए एक बड़ा फैसला बताया क्‍योंकि उन्‍होंने तय कर लिया था कि वह अपने पति की तरह ही आगे बढ़ेगी.

    नितिका की मानें तो एग्‍जाम हॉल में दाखिल होना उनके लिए बेहद इमोशनल था. उनके दिमाग में कई ख्‍याल आ रहे थे. उन्‍हें महसूस हो रहा था कि उनके पति ने जब यह परीक्षा दी होगी तो कैसे दी होगी. ये ऐसे मौके थे जब नितिका को अपने पति के और करीब होने का अहसास हुआ.

    शादी के 10 माह बाद शहीद मेजर

    14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था. इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के बाद ही पुलवामा के पिंगलान गांव में आतंकियों को ढेर करने के लिए सेना ने एक ऑपरेशन चलाया था. पिंगलान में हुए इस एनकाउंटर में चार सैनिक शहीद हुए. इसमें एक मेजर रैंक के ऑफिसर विभूति ढौंढियाल भी थे.

    मेजर ढौंढियाल और नितिका की शादी को 10 माह ही हुए थे और अप्रैल 2019 में दोनों की पहली मैरिज एनिवर्सिरी थी. नितिका कौल ने अपने पति को एक बहादुर सैनिक बताया. उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें इस बात का पूरा भरोसा है कि पति की शहादत और ज्‍यादा लोगों को सेनाओं में जाने के लिए प्रेरित करेगी.

    नितिका बन गईं आदर्श

    मेजर ढौंढियाल की शहादत के बाद जब उनका शव उनके गृहनगर पहुंचा और नितिका जो वीडियो आया, उसे जिसने देखा, वह उन पर गर्व किए बिना नहीं रह सका. मेजर ढौंढियाल के शव के पास खड़ी नीतिका ने अपने पति को सैल्‍यूट किया. निकिता ने कहा, ‘आपने मुझसे झूठ कहा था कि आप मुझसे प्‍यार करते हो. आप मुझसे नहीं बल्कि अपने देश से ज्‍यादा प्‍यार करते थे और मुझे इस बात पर गर्व है.’ नितिका ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि वह कोई बेचारी नहीं हैं बल्कि एक बहादुर शहीद की पत्‍नी हैं और उन्‍हें अपने पति की शहादत पर गर्व है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनंदीग्राम के संग्राम में ममता पीछे, शुभेंदु हैं आगे
    Next Article राजस्थान रॉयल्स ने लियम लिविंगस्टोन की जगह तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी को टीम में किया शामिल
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठीं AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध

      November 8, 2026

      सुखद संयोग लेकर आई है इस बार की दिवाली! जानें, किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ

      November 8, 2026

      सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि

      November 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार
      • दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है
      • रांची में सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठीं AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध
      • सुखद संयोग लेकर आई है इस बार की दिवाली! जानें, किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ
      • सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version