पश्चिम बंगाल में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि समुद्र तल पर बने निम्नदाब की वजह से उत्तर बंगाल में भारी बारिश होगी। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिमपोंग, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में मंगलवार सुबह से ही बारिश हो रही है। इसके अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, मालदा तथा उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कोलकाता में भी छिटपुट बारिश होगी। राजधानी कोलकाता में तो मंगलवार सुबह से ही बारिश की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि समय बढ़ने के साथ-साथ बारिश भी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास है जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब है। अभी कम से कम 48 घंटे इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



